×

Most Powerful Cricketers: भारत में सबसे पॉवरफुल क्रिकेटर कौन ? धोनी, कोहली, रोहित में कौन सबसे आगे?

Most Powerful Indian Cricketers Full List: भारत के सबसे ताकतवर लोगों की इस लिस्ट में भारत के क्रिकेटर्स विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा मौजूद

Kalpesh Kalal
Published on: 1 March 2024 4:56 AM GMT
Most powerful Indians Cricketers
X

Most powerful Indians Cricketers

Most powerful Indians Cricketers: भारतीय क्रिकेटर्स में सबसे ताकतवर कौन? ये एक बड़ा और वाजिब सवाल है। क्योंकि भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है, तो यहां पर क्रिकेटर्स किसी भगवान के रूप से कम नहीं माने जाते हैं। भारत में जिस तरह से क्रिकेटर्स के प्रति दीवानगी नजर आती है, उससे ये भी पता चलता है कि कौन सा क्रिकेटर्स सबसे ज्यादा पसंदीदा है, या किस क्रिकेटर को भारत का सबसे ताकतवर खिलाड़ी समझा जाएगा।

भारत के ताकतवर लोगों की सूची जारी, क्रिकेटर्स भी हुए शामिल

भारत में इस साल यानी 2024 का सबसे पॉवरफुल क्रिकेटर कौन है, इसका जवाब मिल गया है। जी हां... भारत देश के 2024 साल के सबसे ताकतवर लोगों की एक सूची जारी की गई है। इसमें देश के टॉप-100 पॉवरफुल पर्सन की लिस्ट में वैसे तो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले नंबर पर काबिज हैं, लेकिन हम यहां पर बात सिर्फ क्रिकेटर्स की करेंगे। तो इस लिस्ट में इंडिया के कईं क्रिकेटर्स का नाम शुमार है।

Most powerful Indians में विराट कोहली हैं 38वें स्थान पर, धोनी को मिला 58वां स्थान

भारत के सबसे पॉवरफुल क्रिकेटर की बात आती है, तो इसमें विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के नाम भी शामिल हैं। जिसमें से टीम इंडिया के युवाओं की धड़कन बन चुके दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इनमें से सबसे आगे हैं। किंग कोहली भारत के मोस्ट पॉवरफुल पर्सन 2024 की लिस्ट में 38वें नंबर पर रखे गए हैं। कोहली के बाद महेन्द्र सिंह धोनी का नाम है, जो उनसे 20 स्थान पीछे यानी 58वें नंबर पर हैं। वैसे धोनी इन दिनों क्रिकेट में सक्रिय ना होने के बावजूद भी लिस्ट में जगह बना रहे हैं वो बड़ी बात मानी जा सकती है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं 68वें ताकतवर भारतीय

इंडिया के मोस्ट पॉवरफुल पर्सन ऑफ द 2024 की बात करें तो लिस्ट के हिसाब से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को 68वां स्थान मिला है। हिटमैन भी फैंस के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक हैं। और वो जिस तरह से भारत के टॉप-100 पॉवरफुल लोगों में अपनी जगह बना रहे हैं, वो बहुत बड़ी बात है। भारत के सबसे ज्यादा ताकतवर लोगों की इस सूची में राजनेताओं के नाम शुमार हैं। तो साथ ही इसमें भारत के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, आरएसएस के चीफ, बॉलीवुड के सितारों के साथ ही भारत के उद्घोगपतियों के नाम भी शामिल किए गए हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story