एशिया कप के 'सिक्सर किंग' है हिटमैन, इन तीन खिलाड़ियों ने लगाए सबसे अधिक छक्के

Most Sixes in Asia Cup: टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब सबसे अधिक (7 बार) जीता है। वहीं श्रीलंका ने एशिया कप का खिताब 5 बार अपने नाम किया। पाकिस्तान महज दो बार एशिया कप जीतने में कामयाब हुई है। एशिया कप पहले फिफ्टी-फिफ्टी ओवर का होता था, लेकिन अब इसका आयोजन टी-20 फॉर्मेट में किया जाने लगा है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 14 Aug 2022 10:25 AM GMT
Most Sixes in Asia Cup
X

Most Sixes in Asia Cup: एशिया कप 2022 की शुरुआत में अब महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं। इस बार एशिया कप का आयोजन श्रीलंका की बजाय यूएई में होने जा रहा है। श्रीलंका बोर्ड ने देश में हुए राजनीतिक उठापटक के बाद यह निर्णय लिया है। एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इस मैच क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंजतार रहेगा।

टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब सबसे अधिक (7 बार) जीता है। वहीं श्रीलंका ने एशिया कप का खिताब 5 बार अपने नाम किया। पाकिस्तान महज दो बार एशिया कप जीतने में कामयाब हुई है। एशिया कप पहले फिफ्टी-फिफ्टी ओवर का होता था, लेकिन अब इसका आयोजन टी-20 फॉर्मेट में किया जाने लगा है। भारत की तरफ से एशिया कप में कई धाकड़ खिलाडी हिस्सा ले चुके हैं। इसमें छक्कों के मामलों में भी भारतीय बल्लेबाज़ अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले काफी आगे हैं। चलए हम आपको बताते हैं तीन ऐसे बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने एशिया कप में सर्वाधिक छक्के जड़े हैं...

1. रोहित शर्मा:

एशिया कप में रोहित शर्मा रिकॉर्ड काफी बेहतर रहता है। रोहित शर्मा एशिया कप में सचिन तेंदुलकर के बाद सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर बरक़रार है। इसके अलावा उन्होंने एशिया कप के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। एशिया कप में उन्होंने 27 पारियों में 21 छक्के लगाकर पहला स्थान काबिज किया है। इस बार भी टीम इंडिया के फैंस को रोहित शर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद हैं।

2. सुरेश रैना:

इस सूची में दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के स्टार सुरेश रैना का नाम आता है। भले ही सुरेश रैना लगातार क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। एशिया कप में सुरेश रैना ने 18 लगाए हैं, वो रोहित शर्मा के बाद सर्वाधिक छक्कों के मामलों में दूसरे स्थान पर है। रैना को एशिया कप में 16 पारियों में बल्लेबाज़ी का मौका मिला है। जिसमें उनका बैटिंग औसत 50 के करीब का है।

3. महेंद्र सिंह धोनी:

इस सूची में तीसरा स्थान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लेकिन इसके बाद भी आज वो सर्वाधिक छक्कों के मामलों में तीसरे स्थान पर बरक़रार है। एशिया कप इतिहास में भारत के लिए खेली 20 पारियों में कुल 16 छक्के लगाए हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story