×

रोहित शर्मा के टारगेट पर मार्टिन गुप्टिल का ये बड़ा रिकॉर्ड, फिर हिटमैन बन जाएंगे टी-20 के बादशाह

Most Sixes in T20: टी-20 क्रिकेट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से जमकर रन बरसते हैं। रोहित शर्मा टी-20 में कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। अभी रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उनके बल्ले से सर्वाधिक रन निकले थे। रोहित शर्मा टी-20 के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 1 Aug 2022 12:37 PM GMT
Most sixes in T20
X

Most Sixes in T20: टी-20 क्रिकेट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से जमकर रन बरसते हैं। रोहित शर्मा टी-20 में कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। अभी रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उनके बल्ले से सर्वाधिक रन निकले थे। रोहित शर्मा टी-20 के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। हाल ही में उनके टी-20 में सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को मार्टिन गुप्टिल ने तोड़ दिया था। लेकिन उसके दो दिन बाद ही वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में गुप्टिल को पीछे खिसका कर उन्होंने अपना रिकॉर्ड फिर से क़याम कर लिया। अब दूसरे टी-20 में रोहित शर्मा के टारगेट पर गुप्टिल का एक और बड़ा रिकॉर्ड होगा। चलिए हम आपको बताते हैं अगले टी-20 मैचों में रोहित शर्मा की नजर मार्टिन गुप्टिल के कौनसे बड़े रिकॉर्ड पर रहेगी...

टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

बता दें इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में मार्टिन गुप्टिल अभी तक कुल 159 छक्के लगा चुके हैं। जबकि इस मामले में दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा का नाम आता है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने टी-20 में क्रिकेट 159 छक्के लगाए हैं। अभी रोहित शर्मा ने गुप्टिल से सिर्फ 10 छक्के कम लगाए हैं। विंडीज के विरुद्ध इस 5 मैचों की टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा के पास गुप्टिल को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका होगा।

169 छक्के लगाकर गुप्टिल पहले स्थान पर:

मार्टिन गुप्टिल ने टी-20 करियर के 116 मैचों में 169 छक्के लगाए हैं। उनका नाम टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पहले पायदान पर हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 129 टी-20 मैचों में 159 छक्के लगाए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच टी-20 सबसे अधिक रन और छक्के लगाने की होड़ लगी हैं। रोहित ने टी-20 में सर्वाधिक 3443 रन बनाए हैं जबकि 3399 रन बनाकर दूसरे स्थान पर गुप्टिल हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज:

1. मार्टिन गुप्टिल (न्यूज़ीलैंड)- 169 छक्के

2. रोहित शर्मा (भारत)- 159 छक्के

3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 124 छक्के

4. इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)- 120 छक्के

5.आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 117 छक्के

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story