TRENDING TAGS :
Rishabh Pant को ठगने वाला गिरफ्तार, आईपीएल और रणजी में खेल चुका है मैच, पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था विदेश, यहां जाने पूरा मामला....
Conman Mrinank: मृणांंक सिंह जो 25 वर्ष के है। वर्तमान में एक ठग और पूर्व में हरियाणा के लिए एक अंडर-19 क्रिकेटर, ने कई लक्जरी होटलों और रिसॉर्ट्स और यहां तक कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज, ऋषभ पंत को भी धोखा दिया।
Conman Mrinank Singh Arrested By Delhi Police (Pic Credit-Social Media)
Conman Mrinank: आईपीएल टीम के क्रिकेटर और एक रणजी खिलाड़ी 25 वर्षीय मृणांक सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में है। मृणांक ने कथित तौर पर लोगों से नकदी और विलासिता की वस्तुओं को ठगने के अपराध में शामिल पाया गया है। मृणांंक सिंह जो 25 वर्ष के है। वर्तमान में एक ठग की श्रेणी में रखे गए है। पूर्व में सिंह हरियाणा के लिए एक अंडर-19 क्रिकेटर थे, जिन्होंने कई लक्जरी होटलों और रिसॉर्ट्स और यहां तक कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज, ऋषभ पंत को भी धोखा दिया। क्रिकेटर ने कथित तौर पर पिछले साल मई में मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी एक करोड़ रुपएसे ज्यादा की ठगी की थी।
दिल्ली होटल में लाखों की ठगी का मामला
दिल्ली पुलिस के अनुसार, “चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में ताज पैलेस होटल के सुरक्षा निदेशक की एक शिकायत प्राप्त हुई थी। साल 2022 में यह ठग एक सप्ताह के लिए दिल्ली के ताज पैलेस होटल में रुका था। जहां वे 5.53 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना लक्जरी होटल छोड़ दिया। कर्मचारियों से कहा कि वह एक क्रिकेटर हैं और एडिडास ब्रांड उसके बिल का भुगतान करेगा। होटल के कर्मचारियों ने उस पर विश्वास किया और बैंक विवरण साझा किया। पुलिस ने कहा कि उसने 200,000 लाख रुपये के लेनदेन की एक आईडी साझा की, लेकिन यह फर्जी निकली। होटल ने बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद सिंह से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन हर बार उन्होंने झूठे वादे किए और गलत जानकारी दी। बाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
विदेश जाने के लिए बताया खुद को आईपीएस
रविकांत कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली ने कहा कि, मृणांक सिंह को पहले मुंबई और पंचकुला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिन्हें अभी दिल्ली पुलिस की हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने सिंह के घर पर नोटिस भेजा था, लेकिन वह मौजूद नहीं थे “उनका मोबाइल फोन बंद रहा और उनके अधिकांश संचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थे। उसके परिचितों को यह विश्वास दिलाया गया कि वह दुबई में बस गया है। उसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया और लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।” जिसके बाद 25 दिसंबर को उन्हें हांगकांग के लिए उड़ान भरने की कोशिश करते समय आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। तब भी उसने खुद को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बताकर जांच अधिकारियों को धोखा देने की कोशिश की थी। मृणांक के खिलाफ जुहू, करनाल और मोहाली में पिछले तीन आपराधिक मामले दर्ज थे।
आलीशान जिंदगी के शौक ने बनाया "कॉन मैन"
मृणांक सिंह को विलासितापूर्ण जीवन शैली जीने का शौक हमेशा से रहा था। वह महंगे रेस्तरां में खाना खाना और पांच सितारा होटलों में रहना चाहते थे। युवा क्रिकेटर की विलासितापूर्ण जीवन जीने की इच्छा को पूरा करने के लिए अलग-अलग योजनाए थीं। महिलाओं, खेल के सामान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को धोखा देने के लिए मृणांक ने खुद को एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में पेश किया। जो मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा था।
ऋषभ पंत के साथ कई लोगों को ठगकर जीता है लग्जरी लाइफस्टाइल
मृणांक ने खुद को एक क्रिकेटर या कर्नाटक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया। उन्होंने भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सहित कई लोगों को धोखा दिया। पुलिस ने पाया कि उसने 2020-2021 में पंत से 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उसके अन्य पीड़ितों में कैब ड्राइवर, युवतियां, बार, रेस्तरां आदि शामिल हैं। इस ठग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 40,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां उसने अपनी "लक्जरी जीवनशैली" की कई तस्वीरें साझा की हैं।