×

IPL 2023: एमएस धोनी ने सीएसके मैनजमेंट को रवींद्र जडेजा के रिलीज न करने की दी सलाह, जानें वजह

IPL 2023: सीएसके मैनजमेंट और रवींद्र जडेजा के आपसी रिश्तों में कड़वाहट के बाद उनके रिलीज करने के कयास लगाएं जा रहे थें। अब इस मुद्दे पर कप्तान एमएस धोनी ने सीएसके मैनजमेंट से रवींद्र जडेजा को रिलीज न करने की बात कहीं है।

Prashant Dixit
Published on: 4 Nov 2022 11:08 AM GMT
IPL 2023 MS Dhoni and Ravindra Jadeja
X

IPL 2023 MS Dhoni and Ravindra Jadeja (Social Media)

IPL 2023 MS Dhoni or Ravindra Jadeja: आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर रवींद्र जडेजा की कप्तानी में बहुत खराब रहा था। उस सीजन के बाद से ही सीएसके और रवींद्र जडेजा के बीच आपसी रिश्तों में कड़वाहट आई और ऐसा माना जानें लगा कि आईपीएल 2023 से पहले सीएसके रवींद्र जडेजा को रिलीज कर सकती है। इस मुद्दे पर अब पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सीएसके मैनजमेंट से रवींद्र जडेजा को रिलीज न करने की सलाह दी है।

एमएस धोनी ने कही ये बड़ी बात

सीएसके और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके टीम मैनजमेंट को रवींद्र जडेजा को रिलीज न करने की बात कहीं है। एमएस धोनी ने हाल ही में रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की ओर एक स्पोर्ट चैनल के अनुसार सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने मैनेजमेंट को साफ कर दिया, कि रवींद्र जडेजा को रिलीज नहीं किया जा सकता क्योंकि वह टीम के एक सबसे अहम खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी के अनुसार कि कोई भी खिलाड़ी जडेजा की जगह नहीं ले सकता है।

IPL 2022 में जडेजा की कप्तानी

रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था। उनकी खराब कप्तानी के बाद बीच IPL के बीच ही उनसे कप्तानी छीनकर मैनजमेंट ने एमएस धोनी को सौंपी दी थी। रवींद्र जडेजा ने आइपीएल के 8 मैच में अपनी टीम की कप्तानी की जिसमें से 2 मैचों में जीत मिली तो वहीं बाकी के 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके सब के बाद रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से टीम के 2021 और 2022 सीजन से संबंधित सभी पोस्ट भी हटा दिए थे।

IPL 2022 में जडेजा का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 रवींद्र जडेजा गेंद और बल्ले से कमाल करने में विफल रहे थे। यहां तक कि उनको खराब फील्डिंग के लिए भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। रवींद्र जडेजा आईपीएल 2022 के 10 मैच में 20 की औसत से सिर्फ 116 रन ही बना सके, तो वही वह 7.51 के इकोनॉमी रेट से पांच विकेट ही लें पाए। जिसके बाद उनको आईपीएल के पूरे सीजन में चोटिल होने की वजह से खेलने का मौका नही मिला था। अब उनके पूरी तरह फीट होने के बाद इस सीजन रिलीज करने के कयास लगाएं जा रहे थें। ऐसे में धोनी का यह बयान और बात बहुत मायने रखती है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story