×

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में ये दिलचस्प फैक्ट्स

MS Dhoni Birthday: धोनी ICC की तीनों ट्राफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान है। उन्होंने 2007 में टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टी20 का खिताब दिलाया था।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 7 July 2022 2:11 AM GMT
MS dhoni birthday
X

फोटो: MS dhoni, सोशल मीडिया

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट फैंस ने सबसे ज्यादा प्यार जिस खिलाड़ी पर लुटाया वो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Birthday) ही है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान की सूची में धोनी पहले स्थान पर आते है। आज इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे उन्हें काफी समय हो गया लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नजर नहीं आती है। आईपीएल में भी सबसे अधिक धोनी के ही चाहने वाले है। आज का दिन धोनी के जीवन का सबसे खास दिन है। महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई यानी आज अपना 41वां जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी खास बातें...

ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान:

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत डक के साथ की थी। उस दिन शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया होगा कि धोनी (MS Dhoni Birthday) एक दिन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने कई बड़े खिताब अपने नाम किए। धोनी ICC की तीनों ट्राफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान है। उन्होंने 2007 में टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टी20 का खिताब दिलाया था। उसके बाद धोनी (MS Dhoni Birthday) के नेतृत्व में ही भारतीय टीम 1983 के बाद एक बार फिर क्रिकेट की चैंपियन बनी। 2011 में टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। उसके बाद भारत ने 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था।

पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान:

ऐसा नहीं था कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया सिर्फ टी-20 और वनडे में ही अच्छा प्रदर्शन करती थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार 2009 में टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान दिलाया था। धोनी (MS Dhoni Birthday) की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच जीते थे। बतौर विकेटकीपर धोनी ने टेस्ट में कुल 294 शिकार जिसमें 256 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया की टेस्ट टीम में भी काफी सुधार देखने को मिला था।

धोनी की कुल संपत्ति:

महेंद्र सिंह धोनी एक बिल्कुल साधारण परिवार से ताल्लुकात रखते थे। लेकिन क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। इससे उनकी संपत्ति भी कई गुना बढ़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी के पास करीब 800 करोड़ रुपए की संपत्ति है। धोनी को विज्ञापन के जरिए सबसे अधिक आय होती है। आईपीएल में खेलने से भी उनको काफी कमाई होती है। रांची में महेंद्र सिंह धोनी का एक काफी बड़ा फार्म हाउस है। जिसका नाम कैलाशपति है। ये घर लगभग 7 हजार एकड़ में बना है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story