×

MS Dhoni Birthday Video: धोनी ने कुछ ऐसे मनाया अपना बर्थडे, फैंस के लिए खास ये वीडियो

MS Dhoni Birthday: साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कैप्टल कूल के बर्थडे का वीडियो शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 July 2022 4:48 AM GMT
X

MS Dhoni Birthday Video 

MS Dhoni Birthday Video: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज यानी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) मना रहे हैं। अपना बर्थडे मनाने के लिए माही इंग्लैंड (England) पहुंचे हैं। इस बीच उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कैप्टल कूल के बर्थडे का वीडियो (Dhoni Birthday Video) शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी ने इस तरह किया बर्थडे सेलिब्रेट

साक्षी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में धोनी पहले केक पर लगी मोमबत्ती बुझाते हैं और फिर प्यारी सी मुस्कान के साथ अपना बर्थडे केक कट करते हैं। अपने जन्मदिन पर धोनी का लुक बेहद शानदार रहा। उन्होंने चमकीली जैकेट पहनी हुई है। इसी के साथ उन्होंने मुंछ रखी है, जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रही है।

इसके अलावा साक्षी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं। वीडियो और फोटोज में देखा जा सकता है कि धोनी के बर्थडे के लिए काफी अच्छी डेकोरेशन की गई है। इनमें से एक तस्वीर में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि मौजूदा समय में पंत टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां पर एक टेस्ट मैच हो चुका है। अब टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बर्थडे से पहले ये तस्वीर हुई वायरल

बता दें कि अपने जन्मदिन से एक दिन पहले धोनी विंबलडन का एक मैच देखने पहुंचे थे, जहां से उनकी तस्वीर खूब वायरल (MS Dhoni Viral Pic) हो रही है। इस तस्वीर में धोनी का अलग लुक देखने को मिला। वह ग्रे ब्लेजर और स्टाइलिश गॉगल लगाए लंदन में टेनिस का लुत्फ उठाते देखे गए। इसी स्टैंड में दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी देखा गया।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए हमें Google News पर फॉलो करें।

Shreya

Shreya

Next Story