×

MS Dhoni IPL Retirement: अगर एमएस धोनी आईपीएल से ले लेते हैं संन्यास, फिर भी इन 3 टी20 लीग में खेलते आ सकते हैं नजर

MS Dhoni IPL Retirement: महेन्द्र सिंह धोनी 42 साल के हो चुके हैं, अगर वो इस बार आईपीएल में खेलकर संन्यास ले लेते हैं, तो कुछ और टी20 लीग है जिसमें वो खेलते हुए आ सकते हैं नजर

Kalpesh Kalal
Published on: 1 March 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 1 March 2024 2:31 AM GMT)
MS Dhoni
X

MS Dhoni IPL Retirement (Source_Social Media)

MS Dhoni IPL Retirement: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महानतम कप्तानों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने को तैयार हैं। आईपीएल के इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। 5 बार विनिंग कैप्टन एमएस धोनी अपनी कप्तानी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिताबी छक्का लगाना चाहेंगे।

धोनी आईपीएल 2024 के बाद ले सकते हैं संन्यास

आईपीएल के सबसे लीजेंड कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी 42 बरस के हो चुके हैं। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में सीएसके ने खिताब जरूर जीता था, लेकिन उन्हें काफी तकलीफ में देखा गया था। अपने घुटने की सर्जरी करवा चुके महेन्द्र सिंह धोनी के लिए इस बार का सत्र आसान नहीं होने वाला है। ऐसे में काफी अटकलें लगायी जा रही है कि ये धोनी का अंतिम आईपीएल हो सकता है। इस सीजन के बाद वो आईपीएल से रिटायरमेंट ले सकते हैं।

आईपीएल रिटायरमेंट के बाद वो 3 लीग जिसमें खेल सकते हैं माही

धोनी को देखना फैंस के लिए बहुत ही सुकून भरा होता है, ऐसे में फैंस चाहते हैं कि धोनी खेलते ही रहे। ऐसे में अगर आईपीएल को इस दिग्गज ने अलविदा कह भी दिया तो आप परेशान ना होईए, क्योंकि क्रिकेट के कुछ ऐसे टी20 लीग हैं, जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आ सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं वो 3 टी20 लीग जिसमें आईपीएल रिटायरमेंट के बाद धोनी खेलते हुए आ सकते हैं नजर...

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL)

भारत में आईपीएल के बाद से कईं तरह की लीग की शुरुआत हुई है। जिसमें भारत के फिल्म जगत के अभिनेता और डायरेक्टर्स के अलावा फिल्मी सितारों से जुड़े दिग्गजों की एक टी20 लीग सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की शुरुआत 2011 में हुई। इस लीग हो हर साल होते हुए देखा जाता है। इस लीग में वैसे तो बॉलीवुड हो या टॉलीवुड वहां के सेलिब्रिटिज ही खेला करते हैं। लेकिन यहां धोनी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं तो हैरानी नहीं होगी।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC)

वर्ल्ड क्रिकेट के रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ियों की भी कईं टी20 लीग खेली जाती है। इसमें एक है भारत में होने वाली लीजेंड्स लीग क्रिकेट... जिसकी शुरुआत 2022 में हुई। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में रिटायरमेंट ले चुके कईं बड़े क्रिकेटर्स खेलते हुए नजर आते हैं। जिसमें युवराज सिंह, इरफान पठान, युसुफ पठान, मुनाफ पटेल, जैसे कईं दिग्गज खेलते हैं। जिसमें हो सकता है कि आईपीएल को अलविदा कहने के बाद धोनी भी इसमें खेलते हुए दिखे।

इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (IVPL)

टी20 क्रिकेट गलियारों में इसी साल एक और लीग की एन्ट्री हुई है, जिसका रोमांच इन दिनों जारी है। इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग यानी आईवीपीएल टी20 लीग की शुरुआत 2024 में ही हुई है। इसमें भी आईपीएल की तर्ज पर 6 टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं। इस लीग में वर्ल्ड क्रिकेट के कईं दिग्गज शामिल हैं, जिसमें क्रिस गेल, वीरेन्द्र सहवाग, हर्षल गिब्स, सुरेश रैना जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इसी लीग में महेन्द्र सिंह धोनी भी खेल सकते हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story