MS Dhoni Birthday:एमएस धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया 43 वां जन्मदिन,पत्नी साक्षी ने छुए माही के पैर

MS Dhoni Birthday: माही के नाम से मशहूर धोनी ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं और उन्होंने धोनी के पैर छुए

Anshuman Tiwari
Published on: 7 July 2024 5:26 AM GMT
MS Dhoni Birthday  ( Social Media Photo)
X

MS Dhoni Birthday ( Social Media Photo)

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लोगों के दिलों पर राज करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं और उन्होंने धोनी के पैर छुए।

सोशल मीडिया पर उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। धोनी इन दिनों मुंबई में है और उन्होंने शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी में भी हिस्सा लिया था। इस समारोह में वे सबके लिए आकर्षण का केंद्र थे और समारोह में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने सलमान खान के साथ होटल में अपने जन्मदिन का शानदार अंदाज में जश्न मनाया।


सीएसके को पांच बार बनाया IPL चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1983 को हुआ था। उन्होंने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वे अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं। धोनी ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है और अपनी कप्तानी में उन्होंने इस टीम को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है।धोनी को कूल अंदाज के लिए जाना जाता रहा है और यही कारण है कि दबाव वाले मैचों में भी वे हमेशा शांत दिखाते रहे हैं। इसी कारण वे कई नजदीकी मुकाबलों में भी टीम इंडिया को जीत दिलाने में कामयाब रहे। वे भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।


साक्षी धोनी ने छुए माही के पैर

जन्मदिन के मौके पर धोनी को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। क्रिकेट फैंस धोनी को बधाई देने के साथ ही उनकी उपलब्धियों की भी चर्चा कर रहे हैं। इस बार धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने जन्मदिन के मौके पर अपने पति को खास अंदाज में बधाई दी है।साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साक्षी अपने पति को बर्थडे केक काटकर खिलाते हुए नजर आ रही हैं। धोनी को केक खिलाने के बाद उन्होंने अपने पति के पैर भी छुए। वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी को आशीर्वाद देते भी नजर आ रहे हैं।


सलमान खान बोले-हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब

बॉलीवुड के सफर सुपरस्टार सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। सलमान खान ने लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब'। होटल में धोनी के जन्मदिन का केक काटते समय भी सलमान खान मौजूद थे। सलमान खान और धोनी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है और दोनों खास मौसम पर एक-दूसरे को उत्साहित करते रहे हैं।


टीम इंडिया के लिए धोनी का शानदार योगदान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। वे अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिला चुके हैं।उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट मैचों में से 27 में जीत दर्ज की और 18 हारे। 15 टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। क्रिकेट फैंस आज भी धोनी को काफी मिस करते हैं और क्रिकेट जगत में उनकी उपलब्धियों को याद करते हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story