×

OMG! महेंद्र सिंह धोनी का आलिशान फार्म हाउस 'Kailashpati', तस्वीरों से जानिए इसकी खासियत

Ms dhoni farmhouse kailashpati: धोनी का यह आलीशान घर जितना बाहर से खूबसूरत दिखता हैं उससे कई ज्यादा यह अंदर से खूबसूरत हैं, जिसे देखते आपकी आंखे खुली की खुली रह जाए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 29 Sep 2021 6:17 PM GMT
Ms dhoni seven acre farmhouse kailashpati
X

महेंद्र सिंह धोनी का आलिशान फार्म हाउस (फोटो : सोशल मीडिया )

Ms Dhoni Farmhouse Kailashpati: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आज भले क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो । लेकिन महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं। जिसके चाहने वाले भी दुनिया भर में फैले हुए हैं। 2011 में भारत को विश्व कप दिलाने से लेकर अन्य कई उपलब्धियां भी दिलाने में महेन्द्र सिंह धोनी आगे ही रहे। उनकी फैन फॉलोइंग अब भी कुछ कम नहीं हुई है।

एम एस धोनी के साथ साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा भी कुछ कम पॉपुलर नहीं हैं। उनकी भी फैंस काफी ज्यादा हैं। वैसे धोनी की ही तरह उनकी लाइफस्टाइल भी बेहद स्टाइलिश है। फिलहाल धोनी अपने परिवार के साथ जिस होम टाउन वाले घर में रहते हैं, उसका नाम 'कैलाशपति' (Kailashpati) है। चलिए जानते हैं क्यों है ये इतना ख़ास और लोगों के बीच इतना पॉपुलर..

कैलाशपति (फोटो : सोशल मीडिया )

धोनी का यह आलीशान घर जितना बाहर से खूबसूरत दिखता हैं उससे कई ज्यादा यह अंदर से खूबसूरत हैं, जिसे देखते आपकी आंखे खुली की खुली रह जाए। धोनी अक्सर अपने परिवार के साथ यहां सुकून के पल बिताने आते हैं। उनके साथ टीम इंडिया के कई क्रिकेटर भी यहां आकर इसकी खूबसूरती का आनंद ले चुके हैं। उनका यह फार्म हाउस रांची के रिंग रोड पर बना हुआ है।

धोनी का फार्म हाउस कैलाशपति (फोटो : सोशल मीडिया )

आपको बता दें, इस सुन्दर फार्म हाउस 'कैलाशपति' को बनाने में तीन साल का समय लगा है । महेन्द्र सिंह धोनी को हरे भरे पेड़ पौधों से काफी लगाव है। आप यहां जहां भी नज़र घुमाएंगे आपको हरे भरे पेड़ पौधे ही दिखेंगे वह भी अलग अलग किस्म के ।

टीम इंडिया के कई क्रिकेटर आए इस फार्म हाउस में (फोटो : सोशल मीडिया )

कैलाशपति की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी चीज़ काफी कीमती और शाही है। इंडोर स्टेडियम से लेकर स्विमिंग पूल , अल्ट्रा मार्डन जिम, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान सभी चीजें मौजूद हैं। वुडन और मार्बल से पूरा फार्म हाउस बन कर तैयार हुआ है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story