×

MS Dhoni IPL Records: महेन्द्र सिंह धोनी का कैसा रहा है आईपीएल सफर, जानें माही का पूरा आईपीएल रिकॉर्ड

MS Dhoni IPL Records: महेन्द्र सिंह धोनी इस टी20 लीग के सबसे सफलतम कप्तान होने के साथ ही सबसे बड़े मैच फिनिशर रहे हैं।

Kalpesh Kalal
Published on: 27 Feb 2024 4:02 AM GMT
MS Dhoni
X

MS Dhoni IPL Records (Source_Social Media)

MS Dhoni IPL Records: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की बिसात बिछ चुकी है। अब प्यादे को अपना प्रभाव दिखाना है। इस बार के आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभी के लिए लोकसभा के चुनावों को देखते हुए पहले फेज का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें 17 दिन में 21 मैच खेले जानें हैं। जिसका आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के मेगा टी20 लीग के इस एडिशन का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच के साथ होने जा रहा है।

आईपीएल के सबसे बड़े आइकन हैं महेन्द्र सिंह धोनी

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की बात आती है, तो फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ियों के मैदान में उतरने का इंतजार करने लगते हैं। इस बार भी प्रशंसक अपने फेवरेट खिलाड़ी को देखने के लिए उत्सुक हैं। जिसमें एक नाम है महेन्द्र सिंह धोनी... माही को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लीड करेंगे। ये खिलाड़ी इस लीग का सबसे बड़ा आइकन माना जा सकता है।

आईपीएल के सबसे तूफानी बैट्समैन में रहा है रोहित शर्मा का नाम

महेन्द्र सिंह धोनी.....आईपीएल में फैंस के लिए ये एक खिलाड़ी का नाम नहीं बल्कि अहसास है, एक ऐसा अहसास जिसका नाम सुनते ही फैंस के मन में एक चैंपियन कप्तान, बेस्ट फिनिशर, चीते ही फुर्ती वाला विकेटकीपर जैसे कईं रोल निभाने वाले खिलाड़ी का भाव उमड़ने लगता है। महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। जिन्होंने अपनी कप्तानी से चेन्नई सुपर किंग्स की झोली में 5 टाइटल डाले हैं, तो वहीं बल्लेबाजी से कईं मैचों को फिनिश किया है। तो वहीं बतौर विकेटकीपर उन्होंने मैच का रूख पलटा है। तो चलिए हम इस खास रिपोर्ट में माही के आईपीएल करियर पर नजर डालते हैं, जहां आपको बताते हैं कैसा रहा है महेन्द्र सिंह धोनी का कैसा रहा है 2008 से 2023 तक का आईपीएल सफर...

एमएस धोनी का आईपीएल में रहा है प्रभावशाली रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के भी सबसे बड़े और चैंपियन कप्तान रहे हैं। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर भी काफी प्रभावित किया है। धोनी के आईपीएल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने 2008 में करियर शुरू करने के बाद अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। बीच में 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स से खेलने वाले धोनी बाकी के सत्र चेन्नई सुपर किंग्स से खेले। उन्होंने अब तक 250 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 38.79 की औसत और करीब 136 की स्ट्राइक रेट के साथ 5082 रन बनाए। जिसमें वो 87 बार नाबाद रहे। धोनी ने इस दौरान 24 फिफ्टी अपने नाम की। वो 349 चौकों के साथ ही 239 छक्के लगाने में सफल रहे। इसके अलावा विकेट के पीछे उन्होंने 142 कैच और 42 स्टंपिंग की।

चेन्नई सुपर किंग्स के आइकन महेन्द्र सिंह धोनी के साथ है 12.50 करोड़ का कॉन्ट्रेक्ट

आईपीएल ने जब क्रिकेट गलियारों में दस्तक दी और पहला ऑक्शन हुआ, तो सबसे महंगा खिलाड़ी कौन था? क्या जानते हैं आप... ये खिलाड़ी थे महेन्द्र सिंह धोनी... जी हां एमएस धोनी को आईपीएल के पहले एडिशन के लिए हुए ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बतौर आइकन प्लेयर के तौर पर चुना था और उन्हें 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद धोनी लगातार 3 सत्र इसी प्राइस मनी में खेले। इसके बाद साल 2011 में मेगा ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने ही 8.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद वो इसी प्राइज के साथ 2013 तक खेले, 2014 में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 12.50 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रेक्ट मिला।

लेकिन 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स के बैन हो जाने पर उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने इसी प्राइज के साथ खरीद लिया। 2018 में एमएस धोनी को सीएसके की तरफ से 15 करोड़ रुपये दिए जाने लगे। 2021 तक वो इसी रकम के साथ खेले, 2022 के मेगा ऑक्शन में सीएसके ने उन्हें रिटेन किया, और 15 करोड़ रुपये में डील होने वाली थी, लेकिन खुद धोनी के कहने पर सीएसके ने 15 करोड़ रुपये रवीन्द्र जडेजा को दिए, वहीं धोनी ने 12.50 करोड़ रुपये में करार किया और इसी प्राइज के साथ वो इस टीम का अभी भी हिस्सा हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story