×

Dhoni Retirement: आखिरकार अपने रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी

Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चुप्पी तोड़ी है। धोनी ने बताया है कि वो कब संन्यास लेंगे?

Anupma Raj
Published on: 23 March 2025 12:59 PM IST
Dhoni Retirement: आखिरकार अपने रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी
X

Dhoni (Credit: Social Media)

MS Dhoni on Retirement: IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से हो चुका है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में हुआ। वहीं अब फैंस अपने फेवरेट महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखने के लिए एक्साइटमेंट हैं।

बता दें कि, आज यानी 23 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। जिसको लेकर खिलाड़ियों, टीमों के साथ साथ फैंस भी तैयार हैं।

वहीं इस मैच से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चुप्पी तोड़ी है। धोनी ने बताया है कि वो कब संन्यास लेंगे? उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है।


रिटायरमेंट पर महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ी चुप्पी (Dhoni Statement On Retirement):

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अब IPL से रिटायरमेंट लेने पर चुप्पी तोड़ दी है।

IPL 2025 के ब्रॉडकास्टर से बातचीत में अपने रिटायरमेंट पर धोनी ने चुप्पी तोड़ दी है। धोनी ने कहा कि- 'मैं जब तक चाहूं CSK के लिए खेल सकता हूं। ये मेरी ही फ्रैंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी होउंगा तब भी ये लोग मुझे घसीट कर ले जाएंगे।' बता दें कि एमएस धोनी का 2023 में घुटने की चोट के बाद ऑपरेशन भी हुआ था।

IPL में धोनी के रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार ट्रॉफी जिताई है। धोनी ने अब तक 264 IPL मैच खेले हैं।

धोनी ने इस दौरान 39.13 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक रेट से कुल 5243 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने शानदार IPL करियर में 24 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि, IPL 2025 में धोनी का प्रदर्शन कैसा रहेगा?

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story