×

धोनी को कोरोना: सामने आई माही की सही रिपोर्ट, IPL का रास्ता साफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कोरोना रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें वो निगेटिव पाए गए हैं। दरअसल, रांची में धोनी का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Shreya
Published on: 13 Aug 2020 1:00 PM GMT
धोनी को कोरोना: सामने आई माही की सही रिपोर्ट, IPL का रास्ता साफ
X
MS Dhoni

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कोरोना रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें वो निगेटिव पाए गए हैं। दरअसल, रांची में धोनी का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। धोनी जल्द ही अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से जुडेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि धोनी कल यानी शुक्रवार को चेन्नई के लिए रवाना हो सकते हैं।

खिलाड़ियों के लिए बनाए गए सख्त नियम

बता दें कि 19 सितंबर से यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरूआत होगी। इसके लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बेहद सख्त नियम बनाए गए हैं। जिसके तहत हर खिलाड़ी को UAE रवाना होने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ी को आईपीएल 2020 (IPL 2020) में खेलने की इजाजत दी जाएगी। इसी नियम के तहत बुधवार को धोनी ने अपनी कोरोना जांच कराई थी।

यह भी पढ़ें: सुशांत के 15 करोड़ : ED ने खोज निकाले खातों के डिटेल्स, मिल गया पैसों का हिसाब

Dhoni

IPL 2020 के लिए पूरी तैयार हैं धोनी

बता दें कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से धोनी सिमालिया स्थित अपने फार्महाउस पर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी द्वारा माही और बेटी जीवा धोनी की मस्ती की काफी वीडियोज भी शेयर की गई हैं। धोनी और उनकी फैमिली की फोटोज और वीडियोज अक्सर सुर्खियों में रहीं। लेकिन अब धोनी IPL 2020 के लिए तैयार हैं। शुक्रवार तक वो चेन्नई सुपरकिंग्स टीम से जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अजी जनाब! अब चाट, चटनी की प्लेट मत चाटिए, इसे पूरा खाने को हो जाइए तैयार

खिलाड़ियों को रणनीति के बारे में देंगे जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की अगुवाई में चेन्नई की टीम का एक छोटा सा कैंप लगेगा, जिसमें धोनी अपने टीम के प्लेयर्स को UAE की पिचों और वहां की रणनीति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। बता दें कि UAE रवाना होने से पहले धोनी और दूसरे खिलाड़ियों को एक बार फिर से अपना कोरोना टेस्ट करवाना होगा। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही खिलाड़ियों को IPL में खेलने का मौका दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंचायतों को किया सम्मानित

mahi-dhoni

धोनी को खेलते देखने के लिए फैंस कर रहे इंतजार

बता दें कि धोनी पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने तब से किसी तरह का प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। 29 मार्च को आईपीएल के जरिए धोनी की वापसी होने वाली थी, लेकिन टूर्नामेंट स्थगित होने के चलते फैंस का दिल टूट गया था। लेकिन अब 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देखने के लिए उनके लाखों फैंस इंतजार कर रहे हैं। धोनी की भी कोशिश टूर्नामेंट जीतने की होगी।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को ये खास रिकॉर्ड बनाएंगे PM मोदी, इन प्रधानमंत्रियों को देंगे टक्कर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story