×

आईपीएल 2023 के लिए धोनी ने कर दी तैयारी शुरू! सोशल मीडिया पर उनकी पावर हिटिंग का वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni IPL 2023: टीम इंडिया के सबसे चहेते क्रिकेटरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आज भी उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। धोनी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 20 Jan 2023 6:24 AM GMT
IPL 2023 MS Dhoni
X

IPL 2023 MS Dhoni

MS Dhoni IPL 2023: टीम इंडिया के सबसे चहेते क्रिकेटरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आज भी उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। धोनी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। अब एक और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी पावर हिटिंग करते नज़र आ रहे हैं। जी हां, धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन यानी IPL 2023 के लिए अपनी तैयारी शुरु कर दी हैं। 41 वर्षीय धोनी का शायद इस बार ये अंतिम आईपीएल होगा। लेकिन वो इस आईपीएल में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

धोनी की बल्लेबाजी का वीडियो वायरल:

धोनी के इस वायरल वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी बड़े-बड़े हिट लगाते नज़र आ रहे हैं। धोनी ने ग्राउंड पर पहुंचा जमकर नेट्स प्रैक्टिस की। इस दौरान उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी पर खूब ध्यान दिया। और अपने पुराने अंदाज़ में नज़र आये। बताया जा रहा हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स अगले महीने कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान धोनी के नेतृत्व में एक विशेष शिविर आयोजित कर सकता है। इसमें टीम से जुड़े ज्यादातर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

दो सीजन से नहीं चला धोनी का बल्ला:

आईपीएल के इस सीजन में धोनी पर एक बार फिर CSK ने बड़ा दांव खेला हैं। इस बार टीम को धोनी से एक और खिताब की पूरी उम्मीद हैं। इसके लिए धोनी ने भी अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। उन्होंने नेट्स पर बड़े-बड़े शॉट लगाकर दिखा दिया कि वो इस बार कुछ बड़ा कमाल कर सकते हैं। पिछले दो वर्षों में आईपीएल के सीजन में धोनी की बल्ला खामोश रहा है। अब देखना हैं कि क्या धोनी इस बार बैटिंग में कुछ बड़ा रिकॉर्ड कायम कर पाते हैं या नहीं..?

बेन स्टोक्स भी आएंगे येलो जर्सी में नज़र:

बता दें इस बार धोनी एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी करते दिखाई देंगे। उनके साथ अगले सीजन में इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी खेलते नज़र आएंगे। इस बार हुई नीलामी में चेन्नई ने बेन स्टोक्स को अदि रकम खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा हैं। धोनी का यह आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट होगा उसके बाद टीम की कमान स्टोक्स को सौंपी जा सकती हैं। धोनी आईपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शुमार हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story