मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को किया हेड कोच नियुक्त, जयवर्धने की जगह संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Mark Boucher MI head coach: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे धाकड़ टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल के अगले संस्करण के लिए मुंबई इंडियंस ने अपना नया कोच नियुक्त किया है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 16 Sep 2022 7:49 AM GMT
Mark Boucher MI head coach
X

Mark Boucher MI head coach

Mark Boucher MI head coach: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे धाकड़ टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल के अगले संस्करण के लिए मुंबई इंडियंस ने अपना नया कोच नियुक्त किया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को मुंबई इंडियंस ने अपना हेड कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर माहेला जयवर्धने की जगह मार्क बाउचर अब इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस पद के लिए दुनियाभर से कई खिलाड़ी रेस में थे, लेकिन आखिरकार मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर पर दांव खेला है।

बाउचर देंगे अफ्रीका के कोच पद से इस्तीफा:

बता दें साउथ अफ्रीका को टी-20 विश्वकप के बाद बड़ा झटका लगेगा। टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर जल्द ही इससे मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को जानकारी देते हुए बताया है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोच पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उनके अनुभव का फायदा अफ्रीका टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मिलेगा। भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज उनके कोचिंग में लास्ट बाइलेटरल सीरीज होगी। टी-20 विश्वकप के बाद वो मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

MI के कोच नियुक्त होने के बाद बाउचर ने कहीं ये बात:

बता दें आईपीएल में अंबानी के मालिकाना हक़ वाली मुंबई इंडियंस सबसे प्रमुख टीमों में शुमार है। इस टीम के लिए पहले यह जिम्मेदारी श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी माहेला जयवर्धने संभाल रहे थे। लेकिन अब आगे से यह कमान मार्क बाउचर को मिली है। मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद इस बाउचर ने कहा,'' मुंबई इंडियंस का मुख्य कोच नियुक्त किया जाना सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस का इतिहास और उपलब्धियां उसे खेल जगत की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल करते हैं। मैं इस बड़ी चुनौती के लिए तैयार हूं।''

दुनिया के सबसे सबसे सफल विकेटकीपर:

बता दें मार्क बाउचर ने अफ्रीका के लिए काफी समय तक क्रिकेट खेला। वो टीम के लिए मिडिल ऑर्डर बहुत ही उपयोगी बल्लेबाज़ की भूमिका निभाते थे। इसके अलावा वो दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपर भी माने जाते हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके साथ ही वनडे में भी उन्होंने काफी समय तक विकेटकीपर की भूमिका अदा की। वो बहुत ही शांत स्वभाव के खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें 2019 में दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था जहां उनके नाम पर टेस्ट मैचों में 11, वनडे में 12 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 23 जीत दर्ज हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story