×

FIH के पहले एशियाई प्रेसिडेंट चुने गए नरिंदर बत्रा, यूरोपीय देशों को दिया झटका

हॉकी इंडिया (एचआई) के चीफ नरिंदर बत्रा को शनिवार को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नरिंदर बत्रा इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट बनने वाले एशिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। बत्रा से पहले इस पद पर स्पेन के लियनार्डो नेगरे 2008 से काबिज थे।

tiwarishalini
Published on: 12 Nov 2016 1:36 PM GMT
FIH के पहले एशियाई प्रेसिडेंट चुने गए नरिंदर बत्रा, यूरोपीय देशों को दिया झटका
X

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) के चीफ नरिंदर बत्रा को शनिवार को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नरिंदर बत्रा इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट बनने वाले एशिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। बत्रा से पहले इस पद पर स्पेन के लियनार्डो नेगरे 2008 से काबिज थे। गौरतलब है कि पिछले कई दशकों से इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन पर यूरोपीय देशों का कब्जा रहा है। नरिंदर बत्रा का एफआईएच प्रेसिडेंट पोस्ट का टेन्योर 4 साल का होगा। उन्हें अब हॉकी इंडिया से इस्तीफा देना होगा।

बत्रा बने एफआईएच के 12वें प्रेसिडेंट

-नरिंदर बत्रा ने आयरलैंड के डेविड बेलबिर्नी और ऑस्ट्रेलिया के कैन रीड को पछाड़ते हुए ये कामयाबी हासिल की।

-59 साल के बत्रा एफआईएच के 12वें प्रेसिडेंट बने।

-बत्रा को 68 वोट मिले जबकि बलबर्नी को 29 और रीड को 13 वोट मिले।

-मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग प्रणाली के जरिये गुप्त तरीके से हुआ।

-हर राष्ट्रीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख को एक टेबलेट और एक यूनिक पासवर्ड दिया गया था

-जिसके जरिए उन्होंने मतदान किया।

-निवर्तमान अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने नतीजे का ऐलान किया।

2014 में बने थे हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट

नरिंदर बत्रा पहले नेशनल लेवल तक जम्मू की हॉकी टीम की नुमाइंदगी कर चुके हैं। वह पहले केपीएस गिल की अध्यक्षता वाली भारतीय हॉकी संघ के भी सदस्य रह चुके हैं। 2009 में हॉकी इंडिया बनने के बाद वह इसके सचिव और 2104 में इसके प्रेसिडेंट बने। बत्रा के कार्यकाल के दौरान हॉकी इंडिया लीग की भी शुरुआत हुई। इसके अलावा भारत में कई इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट हुए।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story