×

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रचाई दूसरी शादी, कार में KISS करते पाए जाने पर पहली पत्नी ने तोड़ा था रिश्ता

Nathan Lyon Wedding: ऑस्ट्रेलिया टीम ने हाल ही में श्रीलंका दौरा किया था। अब टीम के सभी खिलाड़ी अपने निजी जीवन में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने दूसरी बार शादी रचा ली। नाथन लियोन अपनी गर्लफ्रेंड एम्मा मैकार्थी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे थे।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 25 July 2022 6:20 AM GMT
Nathan Lyon Wedding
X

Nathan Lyon Wedding: ऑस्ट्रेलिया टीम ने हाल ही में श्रीलंका दौरा किया था। अब टीम के सभी खिलाड़ी अपने निजी जीवन में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने दूसरी बार शादी रचा ली। नाथन लियोन अपनी गर्लफ्रेंड एम्मा मैकार्थी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे थे। लियोन ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की। लियोन की शादी की खबर जानकर फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। इससे पहले लियोन ने मेल वारिंग से शादी रचाई थी। लेकिन लियोन के जीवन में एम्मा मैकार्थी के आने से दोनों के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद मेल वारिंग ने लियोन से रिश्ता तोड़ लिया था।

खूबसूरत वेडिंग गाउन नज़र आई एम्मा मैकार्थी:

नाथन लियोन ने अपने जीवन में एक बार फिर नए सफर की शुरुआत की। रविवार को लियोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टनर एम्मा मैकार्थी के साथ फोटो शेयर की। इस फोटो में उनकी वाइफ एम्मा मैकार्थी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। लियोन के द्वारा शेयर की गई फोटो में एम्मा वेडिंग गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं लियोन ब्लैक कलर की सूट के साथ सफेद शर्ट पहने हुए नज़र आए। इस फोटो को उनके फैंस काफी शेयर कर रहे हैं। इस कपल को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं।

2021 में हुई दोनों की सगाई:

नाथन लियोन ने पिछले साल एम्मा मैकार्थी के साथ सगाई की थी। सगाई में लियोन ने एम्मा को एक खूबसूरत हीरे की अंगूठी पहनाई थी। अब करीब एक साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। एम्मा मैकार्थी और लियोन की शादी में उनके दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। लायन और एम्मा मैकार्थी साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एम्मा मॉडल और रियल स्टेट एजेंट हैं।

कार में KISS करते पाए जाने गुस्सा हो गई थी पहली पत्नी:

एक रिपोर्ट के मुताबिक नाथन लियोन और उनकी पहली पत्नी मेल वारिंग के बीच एम्मा मैकार्थी के कारण विवाद हुआ था। लियोन ने शादीशुदा जीवन के बावजूद एम्मा मैकार्थी से नजदीकियां बढ़ा ली थी फिर जब उनकी पत्नी को पता चला तो दोनों में विवाद हो गया। उस रिपोर्ट के मुताबिक एक बार मेल वारिंग ने नाथन लियोन और एम्मा मैकार्थी को कार में KISS करते देख लिया था, उसके बाद 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया। पहली पत्नी से लियोन को दो बेटियां हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story