×

National Sports Day: हॉकी नहीं है भारत का राष्ट्रीय खेल, जानें किसे दी गई है मान्यता

National Sports Day: क्या आपको पता है कि भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? अगर आपका जवाब हॉकी है तो आप गलत हैं।

Shreya
Published on: 23 Aug 2021 1:55 PM GMT
National Sports Day: हॉकी नहीं है भारत का राष्ट्रीय खेल, जानें किसे दी गई है मान्यता
X
भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

National Sports Day: भारत में हर साल 29 अगस्त को हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती (Major Dhyan Chand Ki Jayanti) के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस (Rashtriya Khel Divas) मनाया जाता है। अब जब बात हो रही है राष्ट्रीय खेल दिवस की तो क्या आपको पता है कि भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है (Bharat Ka Rashtriya Khel Kya Hai)? क्या हॉकी राष्ट्रीय खेल है (Kya Hockey Rashtriya Khel Hai)? अगर आपका जवाब हां है तो आप गलत हैं।

जी हां, भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी नहीं है। भले ही बचपन से आप किताबों में यह पढ़ते आ रहे हों कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल (Hockey Bharat Ka Rashtriya Khel Hai) है, लेकिन यह बिल्कुल गलत है। दरअसल, सरकारी दस्तावेजों में हॉकी को राष्ट्रीय खेल के तौर पर दर्जा नहीं दिया गया है। बता दें कि भारत के राष्ट्रीय खेल को लेकर कई बार सवाल भी उठते रहे हैं, लेकिन भारत सरकार ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि हॉकी भारत का नेशनल गेम नहीं है। हॉकी क्या किसी अन्य गेम को भी राष्ट्रीय खेल के तौर पर मान्यता नहीं मिली है।

हॉकी (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

खेल मंत्रालय ने बताया क्या है भारत का राष्ट्रीय खेल?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर निवासी एक लॉ स्टूडेंट शिवम कुमार गुप्ता ने RTI के माध्यम से खेल मंत्रालय सवाल किया था कि भारत सरकार ने किस खेल को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता दी है? इसके जवाब में खेल मंत्रालय ने कहा था कि भारत का कोई राष्ट्रीय खेल है ही नहीं। सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता नहीं दी है। सरकार ने ऐसा करने के पीछे उद्देश्य बताया था कि सभी लोकप्रिय खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी खेल मंत्रालय से आरटीआई के माध्यम से इस तरह के सवाल पूछे गए थे, तब जवाब दिया गया था कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल के तौर पर जाना जाता है। इस खेल को प्राथमिकता जरूर दी गई है, लेकिन यह भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है। तो अब आपको पता चल ही गया होगा कि भारत का कोई राष्ट्रीय खेल है ही नहीं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story