×

नेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में उतरेंगे 800 खिलाड़ी, साक्षी और नरसिंह को रहेंगी फैंस की निगाहें

By
Published on: 22 Oct 2016 8:27 AM
नेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में उतरेंगे 800 खिलाड़ी, साक्षी और नरसिंह को रहेंगी फैंस की निगाहें
X

गोंडा: जिले में सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता रविवार से शुरू होने वाली है। इसमें हिस्सा लेने के लिए टीमों का आना शुरू हो गया है। जिले में होने वाली सीनियर नेशनल कुश्ती में सेना, रेलवे, भारतीय कुश्ती संघ के साथ ही सभी राज्यों की टीमें शामिल होंगी।

साक्षी पर रहेंगी सबकी निगाहें

इस कुश्ती प्रतियोगिता में करीब 800 पहलवान भाग लेंगे, लेकिन सभी की निगाहें साक्षी मलिक पर होंगी। साक्षी ने रियो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाया था। साक्षी के गोंडा आने की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले साक्षी नंदिनीनगर में साल 2012 में कांस्य और 2014 में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

नरसिंह यादव भी होंगे शामिल

नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा करेंगे। इस कुश्ती प्रतियोगिता में साक्षी के अलावा नरसिंह यादव, पंचम यादव, योगेश्वर दत्त, बजरंग पुनिया, और गीता, बबिता फोगट भी शामिल होंगे।

आईं ये टीमें

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सेना, नई दिल्ली, मणिपुर, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड और चंडीगढ़ की टीमें आ गई हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!