×

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, फिर भी करना पड़ा रजत पदक से इस टूर्नामेंट में संतोष

Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अब एक और नया रिकॉर्ड बनाते हुए फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया।

Prashant Dixit
Published on: 15 Jun 2022 7:52 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2022 8:12 AM GMT)
Neeraj Chopra Golden Boy
X
Neeraj Chopra Golden Boy (image credit internet)

Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अब एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स (Paavo Nurmi Games) में मंगलवार को उन्होंने 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया है। हालांकि वो अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर भी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए।

स्वर्ण पदक पर कब्जा फिनलैंड के हेलांडेर ने 89.93 मीटर के साथ कब्जा किया है। इससे पहले नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड के साथ ही टोक्यो में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल हासिल किया था। ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा का यह पहला टूर्नामेंट था, जहा उनको सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा है।

नीरज ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में ही रिकॉर्ड 89.30 का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो बना गया। उन्होंने पहले प्रयास में 86.92 मीटर का थ्रो किया था, जबकि उनके तीसरे, चौथे और पांचवें थ्रो के प्रयास अमान्य करार दिए गए। आप लोग को जानकारी के लिए बता दे, कि वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर एक पावो नुरमी गोल्ड इवेंट है, यह डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ी ट्रैक-एंड-फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक है। नीरज चोपड़ा अगले शनिवार को फिनलैंड में होने वाले कोर्टेन खेलों में भी हिस्सा लेंगे।

नीरज की 90 मीटर पार पर नजरें

नीरज ने इस नए साल पर दिए एक इंटरव्यू में कहा था, कि वे पिछले कुछ समय से 90 मीटर पर नजरें गड़ाए हुए हैं। साथ ही पदक और दूरी को अलग - अलग बताया था। और कहा था, 90 मीटर का आंकड़ा पार करने से मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर की सूची में आ जाऊंगा, मैं इसके करीब हूं और जल्द ही इस मुकाम पर पहुंच सकता हूं, लेकिन मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचता।

ओलंपिक्स के बाद बढ़ा गया वजन

ओलंपिक्स के बाद करीब 13 किलो वजन बढ़ा लिया था। अब उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग के बाद फिटनेस हासिल कर ली है। नीरज की नजरें अब राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने पर हैं। टोक्यो ओलंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनके प्रदर्शन और नए नेशनल रिकॉर्ड के बाद फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स

नीरज चोपड़ा का अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतना है। वर्ल्ड चैंपियनशिप अमेरिका में 15 से 24 जुलाई के बीच है। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में होना है। नीरज टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने के बाद कहा था कि उनका अगला लक्ष्य देश के लिए कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना ही है।

नीरज चोपड़ा को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।


Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story