×

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने मौजूदा विश्व चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण पदक, 86.69 मीटर दूर जा गिरा भाला

Neeraj Chopra Gold Medal : भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शनिवार रात ओलंपिक के बाद अपना पहला स्वर्ण पदक फिनलैंड के कुओर्ताने गेम्स में पहला स्थान हासिल कर जीता है।

Prashant Dixit
Published on: 19 Jun 2022 8:06 AM GMT
Neeraj Chopra Gold Medal
X

Neeraj Chopra Gold Medal (image credit internet)

Neeraj Chopra Gold Medal: भारत के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार रात ओलंपिक के बाद अपना पहला स्वर्ण पदक फिनलैंड के कुओर्ताने गेम्स में पहला स्थान हासिल कर जीता है। ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद से ही नीरज चोपड़ा का शानदार सफर जारी है। कुओर्ताने गेम्स में बारिश से परेशानी का सामना करते हुए नीरज चोपड़ा ने 86.69 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जो उनका पहला ही गेम्स में प्रयास भी था।

नीरज चोपड़ा ने ऐसे जीता स्वर्ण पदक

नीरज चोपड़ा ने कुओर्ताने गेम्स में 86.69 मीटर जैवलिन थ्रो के साथ पहले स्थान पर रह के स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 86.69 मीटर का थ्रो किया था, जो खेल के अन्त में स्वर्ण दिलाने में सफल रहा है, आपको बता दें, टोक्यो ओलिंपिक में भी नीरज ने अपने पहले प्रयास में ही जा गिरे भाला से ही स्वर्ण पदक जीता था। जबकि इस खेल में उनको दूसरा थ्रो फाउल चला गया था, और तीसरे थ्रो के दौरान बारिश से प्रभावित मैच में फिसल गए। जिसके बाद नीरज अगले दो प्रयास के लिए भाला फेंकने मैदान पर उतरे ही नहीं, लेकिन उनके इस प्रयास को अन्य कोई एथलीट चुनौती नहीं दे सका।

इन्होंने दी नीरज चोपड़ा को चुनौती

इसी सप्ताह नीरज चोपड़ा ने पावो नुरमी गेम्स में 89.30 मीटर का जैवलिन थ्रो करके अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ के फिर से बनाया था। सभी को जिससे उम्मीद कि वह 90 मीटर का फैसला हासिल करेंगे, पर वह ऐसा नहीं कर सके। नीरज चोपड़ा ने 2012 लंदन ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट त्रिनिदाद और टोबेगो के केशोर्न वालकट को पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल जीता है। वालकॉट 86.64 मीटर का ही थ्रो कर सके, जबकि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 84.75 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे है।

संदीप रहे इस खेल में आठवें पर

भारत के ही संदीप चौधरी 60.35 मीटर का जैवलिन थ्रो कर सके, जिस से वह 8वें नंबर पर रहे। जबकी वहा खेल मैदान पर खराब मौसम होने के बाद भी नीरज चोपड़ा का खेल देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे। नीरज टोक्यो ओलेंपिक के बाद अब टूर्नामेंट खेलने करीब 10 महीने बाद उतर है। जिस में वे कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे। इस से पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 88.07 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे थे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story