×

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने जीता स्पोर्टस पर्सन ऑफ द् इयर का अवार्ड, इन खिलाड़ियो ने भी जीते अवार्ड

Neeraj Chopra: ओलंपिक खेलों में भाला फेंक (जेबलिन थ्रो) में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

Jugul Kishor
Published on: 15 Oct 2022 10:57 AM GMT
Neeraj Chopra
X

नीरज चोपड़ा ने जीता स्पोर्टस पर्सन ऑफ द् इयर का अवार्ड (Pic: Social Media)

Neeraj Chopra: ओलंपिक खेलों में भाला फेंक (जेबलिन थ्रो) में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। शुक्रवार को टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को स्पोर्टस पर्सन आफ द् इयर अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया। नीरज चोपड़ा को यह अवार्ड टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने दिया। नीरज ने 2022 में बेस्ट मेल एथलीट आफ द् ईयर का अवार्ड भी अपने नाम किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा आयोजित स्पोर्टस अवार्ड में नीरज चोपड़ा के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर आफ द् ईयर अवार्ड दिया गया। दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु को सर्वश्रेष्ठ महिला बैटमिंटन का अवार्ड दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड में उन विजेताओं का चयन किया गया है, जिन्होने 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2021 तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

ग़ौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड का आयोजन पिछले पांच सालों से कर रहा है। इस अवॉर्ड में प्लेयर्स का चयन टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड की जूरी करती है। जिसके बाद में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।

नीरज चोपड़ा ने इसी साल 2022 में जून में स्टाकहोम में डायमंड लीग 89.94 मीटर की दूरी नापी थी, जो नीरज चोपड़ा की अभी तक की सबसे अच्छी और सबसे बड़ी उपलब्धि है। नीरज चोपड़ा को मिली इस उपलब्धि पर उन्होने कहा है कि मैं लगातार कड़ी मेहनत कर रहा हूं। प्रत्येक खेल में अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। आगे भी करता रहूंगा। मैं अपने जीवन में कभी भी प्रेशर नहीं लेता हूं।

चोट लगने के कारण कामनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले पाए थे

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा को चोट लग गई थी। फाइनल में नीरज अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते भी नजर आए थे। अब उसी चोट की वजह से नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

टाइम्स आफ इंडिया स्पोर्टस अवार्ड में ये खिलाड़ी भी सम्मानित हुए

1.नीरज चोपड़ा और अन्नू रानी सर्वश्रेष्ठ एथलीट।

2. रवि कुमार दहिया और अंशु मलिक को रेसलर ऑफ द इयर अवार्ड।

3..आकाश कुमार और लवलीना बोरगोहेन को बॉक्सर ऑफ द इयर अवार्ड।

4. अर्जुन एरिगैसी ने जीता शतरंज प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार।

5. अतनु दास और ज्योति सुरेखा वेन्नम बेस्ट आर्चर अवार्ड से सम्मानित।

6. बैडमिंटन में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत अवार्ड से सम्मानित।

7. कृष्णा नगर और प्रमोद भगत पैरा बैडमिंटन में संयुक्त विजेता अवार्ड से सम्मानित।

8. जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना क्रिकेटर ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित।

9. अर्जुन एरिगैसी ने जीता शतरंज प्लेयर ऑफ द इयर का अवार्ड ।

10. सैखोम मीराबाई चानू और अचिंता शुली वेटलिफ्टर्स ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित।

11. विजय शर्मा और संध्या गुरुंग सर्वश्रेष्ठ कोच ऑफ द इयर (संयुक्त विजेता)।

12. भाविनाबेन पटेल को पैरा टेबल टेनिस प्लेयर ऑफ द इयर चुना गया।

13. सुमित अंतिल बने पैरा एथलीट ऑफ द इयर।

14. सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण फुटबॉलर ऑफ द इयर।

15. आकाश कुमार और लवलीना बोरगोहेन बॉक्सर ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित।

16. पीआर श्रीजेश और सविता पुनिया हॉकी खिलाड़ी ऑफ द इयर।

17 सौरभ चौधरी शूटर ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित।

18. अवनि लेखारा बनीं पैरा शूटर ऑफ द इयर।

19. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता टीम ऑफ द इयर का पुरस्कार।

20. नीरज चोपड़ा को मिला स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द इयर का अवार्ड

21. अवनि लेखारा ने जीता पैरा स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द इयर।

22. अचंता शरथ कमल ने टेबल टेनिस प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार जीता।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story