×

T20 World Cup 2022: दमदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को दिया 186 रन का लक्ष्य

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में आज एडिलेड के मैदान पर न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच आज 9:30 बजे से मुकाबला खेला जा रहा है। आज के इस मैच में आयरलैंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Prashant Dixit
Published on: 4 Nov 2022 4:10 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2022 8:13 AM GMT)
T20 World Cup 2022 NZ vs IRE Match
X

T20 World Cup 2022 NZ vs IRE Match (Social Media)

T20 World Cup 2022 NZ vs IRE: टी20 विश्व कप में आज एडिलेड के मैदान पर न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच आज 9:30 बजे से मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के नतीजे से सेमीफाइनल की तस्वीर बहुत हद तक साफ हो जाएगी। भारत में भी फैंस इस मैच और मैच के नतीजे को लेकर काफी उत्साहित हैं। आज के इस मैच में आयरलैंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

आज न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में

आयरलैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए और आयरलैंड के आगे जीत के लिए 186 रन का विशाल लक्ष्य रखा। आज न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान केन विलियमसन ने 35 गेंद में 61 रन बनाए। जबकि एफएच एलन ने 18 गेंद में 32 रन की पारी खेली। तो वहीं आयरलैंड के लिए जेबी लिटिल ने 4 ओवर में 22 रन देकर के 3 विकेट लिए और जीजे डेलानी ने 4 ओवर में 30 रन देकर के 2 विकेट झटकाए है।

NZ और IRE विश्व कप में स्क्वॉड

न्यूजीलैंड की फुल स्क्वॉड - केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरेल मिचेल, एडम मिलने, मार्टिन गुप्टिल, लोकी फर्ग्युसन, डेवॉन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट और फिन एलेन।

आयरलैंड की फुल स्क्वॉड - एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और क्रेग यंग।

NZ और IRE की आज प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 - डीपी कॉनवे, एफएच एलन, केएस विलियमसन, जीडी फिलिप्स, डीजे मिशेल, जेडीएस नीशम, एमजे सेंटनर, आईएस सोढ़ी, टीजी साउथी, एलएच फर्ग्यूसन और टीए बोल्ट।

आयरलैंड की प्लेइंग 11 - ए बलबर्नी, पीआर स्टर्लिंग, एलजे टकर, एचटी टेक्टर, सी कैंपर, जीएच डॉकरेल, जीजे डेलानी, एमआर अडायर, एफ हैंड, बीजे मैकार्थी और जेबी लिटिल।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story