×

T20 World Cup 2022 NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शतकीय पारी

T20 World Cup 2022 NZ vs SL: आज न्यूजीलैंड टीम और मौजूदा एशियाई खिताब जीतने वाली श्रीलंका की टीम विश्व कप के 27वें मैच में भिंड़ी। इस मैच का टॉस जीतकर NZ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अन्त में इस मैच को 65 रन से अपने नाम किया है।

Prashant Dixit
Published on: 29 Oct 2022 11:30 AM GMT (Updated on: 29 Oct 2022 12:57 PM GMT)
T20 World Cup 2022 NZ vs SL Match
X

T20 World Cup 2022 NZ vs SL Match (Social Media)

T20 World Cup 2022 NZ vs SL: आज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मौजूदा एशियाई खिताब जीतने वाली श्रीलंका की टीमें विश्व कप के 27वें मुकाबले में शनिवार 29 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से आमने सामने है। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जो टीमों के लिए बेहद अहम था। ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने अंक तालिका में टॉप पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। तो वहीं इस मैच को हारने के बाद श्रीलंका की टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का शानदार अवसर गवां दिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मैच को अंत में 65 रन से अपने नाम किया है।

टी20 विश्व कप में SL और NZ टीम

न्यूजीलैंड की स्क्वॉड - केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरेल मिचेल, एडम मिलने, मार्टिन गुप्टिल, लोकी फर्ग्युसन, डेवॉन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट और फिन एलेन।

श्रीलंकाई की स्क्वॉड - दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा दिलशान मदुशंका और प्रमोद मधुशन।

Live Updates

  • 29 Oct 2022 12:02 PM GMT

    श्रीलंका की टीम दूसरी पारी - श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड से मिलें 168 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम इस मैच को 65 रन से हार गई। इस मैच में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर के 102 ही बना सकी। श्रीलंका की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भानुका राजपक्षा ने 34 रन बनाए और दसुन शनाका ने 35 रन बनाए है। जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 13 रन देकर के 4 विकेट झटके है।


  • 29 Oct 2022 11:51 AM GMT

    11 से 20 ओवर - श्रीलंका की टीम ने इन अखिरी 10 ओवर में 44 रन बनाए और 4 विकेट गवाए है। श्रीलंका की टीम ने 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर के 102 रन बनाए है। इस प्रकार से श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड से इस मैच को 65 रन से हार गई। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने 35 रन की पारी खेली और वनिंदु हसरंगा 4 रन, महेश तीक्ष्णा 0, चमिका करुणारत्ने 3 रन और लाहिरू कुमारा 4 रन बनाकर आउट हुए। जबकि कसुन रजिथा 8 रन बनाकर नाबाद रहे हैं।

  • 29 Oct 2022 10:55 AM GMT

    1 से 10 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम से मिलें 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम ने खराब शुरुआत की ओर पहले 10 ओवर में 6 विकेट पर 58 रन बनाए है। इस दौरान टीम का नेट रन रेट 5.73 का रहा है। इस समय दसुन शनाका 12 रन और वनिंदु हसरंगा 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। टीम के लिए अब तक ज्यादा रन भानुका राजपक्षा 34 रन बनाए है। इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट झटके है।

  • 29 Oct 2022 10:01 AM GMT

    न्यूजीलैंड की पहली पारी - न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका के आगे 168 रन का विशाल लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर के 167 रन बनाए है। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंद में 104 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी डेरिल मिशेल 22 रन रहे है। वहीं गेंदबाज़ी में श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने 4 ओवर में 23 रन देकर के 2 विकेट झटकें है।

  • 29 Oct 2022 9:55 AM GMT

    11 से 20 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन अखिरी 10 ओवर में 4 विकेट खोकर के 113 रन बनाए। जबकि इस टीम ने पहले 10 ओवर में मात्र 54 रन ही बनाय थें। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंद में 104 रन की शतकीय शानदार पारी खेली। वहीं डेरिल मिशेल 22 रन, जेम्स नीशम 5 रन और ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर आउट हुए। जबकि मिशेल सेंटनर 11 रन बनाकर और टिम साउदी 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

  • 29 Oct 2022 9:12 AM GMT

    1 से 10 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने पहले 10 ओवर में 3 विकेट खोकर के 54 रन बनाए। यह तीनों विकेट ही न्यूजीलैंड की टीम ने मात्र 4 ओवर के अन्दर ही खो दिए थें। उसके बाद टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स 30 रन और डेरिल मिशेल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। जबकि फिन एलन 1 रन, डेवोन कॉन्वे 1 रन और केन विलियम्सन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इस दौरान 10 ओवर में न्यूजीलैंड टीम का नेट रन रेट 5:40 का रहा है।

  • 29 Oct 2022 8:18 AM GMT

    आज श्रीलंका की टीम - पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षा, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा और कसुन रजिथा।

    आज न्यूजीलैंड की टीम - फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट। 

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story