×

जानिए, किस तरह रियो में नीता अंबानी ने बना दिया रिकॉर्ड

By
Published on: 8 Aug 2016 9:15 PM GMT
जानिए, किस तरह रियो में नीता अंबानी ने बना दिया रिकॉर्ड
X

रियो डि जेनेरोः भले ही भारतीय खिलाड़ी रियो ओलंपिक में कोई रिकॉर्ड बनाने में नाकाम हो रहे हों, लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की हाल ही में मेंबर बनीं नीता अंबानी ने सोमवार को रियो ओलंपिक में नया रिकॉर्ड बना दिया। ये रिकॉर्ड उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर तैराकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बनाया।

इस तरह बनाया नीता ने रिकॉर्ड

बीती चार अगस्त को नीता आईओसी की मेंबर बनी थीं। वह पहली ऐसी भारतीय महिला भी हैं, जो आईओसी मेंबर हैं। सोमवार को उन्होंने महिला तैराकों को पदक दिए। रिकॉर्ड ये है कि पहली बार किसी भारतीय आईओसी मेंबर ने ओलंपिक में खिलाड़ियों को पदक दिए हैं। इससे पहले किसी और भारतीय आईओसी मेंबर को ये उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी थी। नीता ने वर्ल्‍ड रिकार्डधारी अमेरिकी तैराक कैथलीन लेडेकी को गोल्‍ड, ग्रेट ब्रिटेन की जैज कार्लिन को सिल्‍वर और एक और अमेरिकी तैराक लिया स्मिथ को ब्रांज मेडल दिया।

70 की उम्र तक बनी रहेंगी सदस्य

नीता अंबानी फिलहाल 52 साल की हैं और आईओसी में भारत की एकमात्र सक्रिय सदस्य हैं। वह 70 साल की उम्र तक ओलंपिक समिति की सदस्य बनी रहेंगी। बता दें कि 2001-2014 के बीच आईओसी के सदस्य रहे भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव रणधीर सिंह इस समय ओलंपिक समिति के मानद सदस्य हैं।

Next Story