×

Nita Ambani: हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में वापसी पर नीता अंबानी की पहली प्रतिक्रिया, मालकिन ने कहा 'हार्दिक पुनर्मिलन...'

Nita Ambani Mumbai Indians Hardik Pandya: हम हार्दिक का घर वापसी पर स्वागत करते हुए रोमांचित हैं! यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक हार्दिक पुनर्मिलन है

Sachin Hari Legha
Published on: 27 Nov 2023 11:40 AM GMT
Nita Ambani Hardik Pandya
X

Nita Ambani Hardik Pandya (photo. Social Media)

Nita Ambani Mumbai Indians Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियंस में वापसी की खबर से आईपीएल 2024 (IPL 2024) की पूरी शक्ल-सूरत बदल चुकी है। अब हार्दिक के मुंबई में आने के बाद कयास यही लगाए जा रहे हैं कि उन्हें टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी। उधर गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के नाम पर कप्तान के रूप में मुहर लगा दी है। हार्दिक की वापसी पर अब मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

हार्दिक वापसी पर नीता अंबानी की प्रतिक्रिया

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वापसी पर मालकिन नीता अंबानी ने कहा, “हम हार्दिक का घर वापसी पर स्वागत करते हुए रोमांचित हैं! यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक हार्दिक पुनर्मिलन है! मुंबई इंडियंस की युवा खोजी प्रतिभा से लेकर अब टीम इंडिया के स्टार बनने तक, हार्दिक ने एक लंबा सफर तय किया है और हम उनके और मुंबई इंडियंस के लिए भविष्य के बारे में उत्साहित हैं!”

वहीं नीता अंबानी के अलावा उनके बेटे आकाश अंबानी ने भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वापसी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घर वापसी पर कहा, “हार्दिक को मुंबई इंडियंस में वापस देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है। यह एक सुखद घर वापसी है। वह जिस भी टीम में खेलते हैं उसे बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं। एमआई परिवार के साथ हार्दिक का पहला कार्यकाल बेहद सफल रहा, और हमें उम्मीद है कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में और भी अधिक सफलता हासिल करेंगे।”

हार्दिक वापसी की पूरी प्रक्रिया

गौरतलाप है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की मुंबई इंडियंस में वापसी को लेकर पिछले कुछ समय से ही खबर ने जोर पकड़ रखा था। लेकिन, कल 26 नवंबर को स्टार स्पोर्ट्स ने एक डाटा जारी किया। जिसके अनुसार गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को रिटेन कर लिया था। लेकिन इसके दो घंटे बाद ही यह खबर आई की हार्दिक को मुंबई ने 15 करोड़ की रकम में खरीद लिया है। इसके बाद 27 नवंबर को गुजरात और मुंबई इंडियंस ने ऑफीशियली इस खबर की पुष्टि कर दी है।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story