×

IPL 2024 शुरू होने से पहले ही Gujarat Titans की बढ़ी मुश्किलें, इस खिलाड़ी पर लगा 12 महीने का बैन

IPL 2024: आईपीएल शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस की परेशानी बढ़ गई है। इस टीम के खिलाड़ी नूर अहमद (Noor Ahmed) पर 12 महीने का बैन लग गया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 20 Feb 2024 1:01 PM GMT
IPL 2024 शुरू होने से पहले ही Gujarat Titans की बढ़ी मुश्किलें, इस खिलाड़ी पर लगा 12 महीने का बैन
X

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी ने कमर कस ली है। हालांकि, इससे पहले ही गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। इस टीम के एक खिलाड़ी पर 12 महीने का बैन लग गया है। दरअसल अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmed) पर 12 महीने का बैन लग गया है।

नूर अहमद पर लगा 12 महीने का बैन

आईपीएल शुरू होने से पहले ही अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmed) पर 12 महीने का बैन लग गया है। लेकिन यह बैन आईपीएल से नहीं बल्कि इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT) से लगा है, जिसका हाल में ही दूसरा सीजन खेला गया। दरअसल नूर अहमद पर यह बैन खिलाड़ियों के अनुबंध के उल्लंघन के कारण लीग की अनुशासन समिति ने लगाया है। बता दें टूर्नामेंट में नूर अहमद शारजाह वाॅरियर्स टीम के लिए खेलते हैं, लेकिन जब उन्हें फ्रेंजाइजी ने आगामी सीजन के लिए रिटेंशन पेपर पर साइन करने के लिए कहा तो उन्होंने इस पर साइन करने से मना कर दिया। जिसके बाद ILT 20 के दूसरे सीजन में खेलने की जगह नूर अहमद SA20 में डरबन सुपर जायंट्स टीम के लिए खेलते हुए नजर आए।


वहीं फ्रेंचाइजी ने नूर अहमद के काॅन्ट्रैक्ट को एक साल और बढ़ाने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने रिटेंशन पेपर पर साइन करने से ही मना कर दिया। जिसके बाद फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने इंटरनेशनल लीग टी20 की अनुशासन समिति से इसकी शिकायत की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सदस्य जायद अब्बास ने मामले की जांच पड़ताल की। जिसके बाद समिति ने खिलाड़ी पर 12 महीने के बैन का फैसला किया। इससे पहले नूर पर यह बैन 20 महीने का था, जिसे बाद में 12 महीने का कर दिया गया। वहीं आईपीएल में अब तक गुजरात की टीम के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story