×

Nora Fatehi FIFA World Cup: फीफा में बिखरेगा नोरा का जलवा, फीफा में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस

Nora Fatehi FIFA World Cup: बॉलीवुड की शकीरा यानी नोरा फतेही का जलवा अब फीफा वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा। फीफा विश्वकप में नोरा के डांस मूव्स का जादू छाने वाला है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 17 Nov 2022 5:21 AM GMT
Nora fatehi dance performance
X

Nora fatehi (Image: Social Media)

Nora Fatehi FIFA World Cup: बॉलीवुड की शकीरा यानी नोरा फतेही का जलवा अब फीफा वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा। जल्द ही शुरू होने जा रहे फीफा विश्वकप में नोरा के डांस मूव्स का जादू छाने वाला है। इस सेरेमनी के लिए डिपलो, किज डेनियल, नोरा फतेही, त्रिनिदाद कार्डोना और केल्विन हैरिस से आयोजकों की बातचीत जारी है।

बता दें ये ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी दोहा के अल बिद्दा पार्क में होगी, जिसमें दुनिया भर के 20 से अधिक कलाकार परफॉर्म करेंगे। ऐसी खबर है कि अलग-अलग दिन अलग-अलग स्टेज पर डिप्लो 22 नवंबर को, किज 23 नवंबर को, नोरा 29 नवंबर को, त्रिनिदाद 1 दिसंबर को और केल्विन 10 दिसंबर को परफॉर्म करेंगे। वहीं नोरा फतेही हिंदी गानों पर परफॉर्म करेंगी।

Nora fatehi fifa world cup

दरअसल नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने की झलकियों को शेयर करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी थी। वहीं भारत में 20 नवंबर यानी रविवार को फीफा वर्ल्डकप ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। बता दें भारतीय समयनुसार शाम साढ़े 8 बजे से ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी और इसमें कई कलाकार भाग लेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इसका एंथम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज किया गया था। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही शानदार परफॉर्म करती आईं थीं। दरअसल फीफा ने 7 अक्टूबर को गाना रिलीज किया था और इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। अब फुटबॉल वर्ल्ड कप के एंथम सॉन्ग में आने के साथ ही नोरा फतेही शकीरा और जेनिफर लोपेज के क्लब में शामिल हो गई हैं। साल 2011 में साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में शकीरा ने एंथम सॉन्ग वाका-वाका पर परफॉर्म किया था। तो वहीं 2014 में ब्राजील में हुए टूर्नामेंट में जेनिफर लोपेज ने एंथम सॉन्ग पर परफॉर्म किया था। अब वहीं नोरा फतेही जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है। दरसक नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली हैं और इसी के साथ फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली नोरा फरेही पहली इंडियन एक्टर बन गई हैं। नोरा का जादू फीफा वर्ल्ड कप में जल्द ही देखने को मिलेगा।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story