×

हॉकी विश्वकप ने बदली राउरकेला की सूरत, वर्ल्ड क्लास स्टेडियम से लेकर आलिशान होटल तक बढ़ा रहे हैं शहर की शान...

Birsa Munda Hockey Stadium Rourkela: हॉकी विश्वकप का आयोजन इंडिया में अगले साल की शुरुआत में होने जा रहा है। ओडिशा के दो शहर भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक हॉकी के सबसे बड़े टूर्नामेंट की धूम रहने वाली है। हॉकी विश्वकप की मेजबानी करने वाले दोनों शहर किसी बड़े शहरों में से एक नहीं है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 27 Dec 2022 7:47 AM GMT
Birsa Munda Hockey Stadium Rourkela
X

Birsa Munda Hockey Stadium Rourkela

Birsa Munda Hockey Stadium Rourkela: हॉकी विश्वकप का आयोजन इंडिया में अगले साल की शुरुआत में होने जा रहा है। ओडिशा के दो शहर भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक हॉकी के सबसे बड़े टूर्नामेंट की धूम रहने वाली है। हॉकी विश्वकप की मेजबानी करने वाले दोनों शहर किसी बड़े शहरों में से एक नहीं है। लेकिन इस विश्वकप के लिए ओडिशा सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी। भले ही भुवनेश्वर में पहले भी कई बड़े खेलों का आयोजन हो चुका है, लेकिन राउरकेला में पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। हॉकी विश्वकप के लिए स्टील सिटी के नाम से मशहूर राउरकेला की सूरत काफी बदल गई है।

राउरकेला में बना है भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम:

बता दें इस विश्वकप के लिए ओडिशा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ओडिशा सरकार ने राउरकेला में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाया है। भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का नाम महान आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह हॉकी स्टेडियम आलीशान इमारत और शान ओ-शौकत से लबरेज सुविधायुक्त है। 21,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले इस स्टेडियम में हॉकी विश्वकप के कुल 20 मैच खेले जाएंगे। सबसे ख़ास बात ये हैं कि यहां खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा ट्रेवल नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि राउरकेला में निर्मित एयरपोर्ट स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।

500 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये आलीशान स्टेडियम:

बता दें वैसे तो इस स्टेडियम की लागत की कोई ऑफिसियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐतिहासिक स्टेडियम की कुल लागत करीब 500 करोड़ बताई जा रही है। इसमें करीब 3600 टन स्ट्रक्चरल स्टील काम में लिया गया है, जबकि करीब 4000 टन TMT स्टील इसको बनाने में उपयोग में आया है। इस स्टेडियम को बनाने में करीब एक हज़ार से प्रवासी श्रमिकों ने चौबीसों घंटे काम किया था, तब जाकर इसका निर्माण पूरा हो पाया। अब इसे भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का दर्जा मिल गया है। क्रिकेट की लोकप्रियता के बीच ओडिशा सरकार का हॉकी को बढ़ावा देने का ये फैसला काबिले तारीफ़ है। हॉकी विश्वकप के आयोजन से देश में लोगों का हॉकी के प्रति लगाव बढ़ेगा।

राउरकेला में बना आलीशान फाइव स्टार होटल:

इस हॉकी विश्वकप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी। राउरकेला के मैदान पर कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दुनियाभर से 100 से ज्यादा खिलाड़ी, उनके परिवारजन और फैंस इस विश्वकप को देखने के लिए राउरकेला पहुंचेंगे। बता दें इससे पहले राउरकेला में कोई फाइव स्टार होटल होटल नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी जिम्मेदारी ताज ग्रुप ने संभाली है। इस फाइव स्टार होटल में करीब 250 रूम होंगे, जिसमें हॉकी टीम के सदस्य, स्टाफ और उनके परिवारजन रुक पाएंगे। यह होटल भी इस स्टेडियम के बिल्कुल पास ही है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story