×

Olympic Games Tokyo 2020: बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को दी 5-2 से शिकस्त, लेकिन मेडल की उम्मीद अभी भी बाकी

Olympic Games Tokyo 2020: टोक्यो ओलंपिक में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से शिकस्त देते हुए सेमी फाइनल में अपनी जीत पक्की कर ली है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 3 Aug 2021 3:35 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2021 4:08 AM GMT)
Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक ने भारतीय हॉकी टीम के लिए फिर जगाई उम्मीद
X

भारतीय हॉकी टीम (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Olympic Games Tokyo 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बेल्जियम ने भारत को 5-2 से मात दे दी है। हालांकि भारतीय हॉकी टीम भले ही सेमीफाइनल क्वालीफाई न कर पाई हो, लकिन मेडल हासिल करने करने का सपना अभी टूटा नहीं है। भारतीय मेंस हॉकी टीम अपना अगला मुकाबला कांस्य पदक के लिए खेलेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया या जर्मनी से हो सकता है।

ओलंपिक में बेल्जियम से हारने के बाद भारतीय हॉकी टीम काफी उदास हो गई है। साल 1980 के ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार गोल्ड जीता था। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद उम्मीद थी कि भारत इस बार गोल्ड जीत सकता है। हालांकि टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक की दी, लेकिन सेमीफाइनल क्वालीफाई न कर सकी। फिलहाल भारतीय हॉकी टीम के पास मेडल जीतने का एक और मौका अभी बाकी है।

हॉकी का मुकाबला हारने के बावजूद देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने टीम का हौसला बनाए रखा। उन्होंने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "जीत और हार जीवन का एक हिस्सा है। टोक्यो 2020 में हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को हमारे खिलाड़ियों पर गर्व है"।

आपको बता दें कि आज पीएम मोदी हॉकी के मुकाबले पर अपनी नजर बनाए थे। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्विटर के माध्यम से दी।

वही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा है, "आपने अच्छा खेला। आपने इसे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हम आपके साथ हैं। हमारे पास अभी भी जाने के लिए एक मैच है।"

इसके अलावा भारत के कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय हॉकी टीम का हौसला बुलंद करते हुए कहा, "आप सब बुरा मत मानिए। आपने पहले ही भारत को गौरवान्वित किया है। आप अभी भी ओलंपिक पदक के साथ वापसी कर सकते हैं। कांस्य पदक मैच के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें।"


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story