×

Olympics Update: ओलंपिक में रवि दहिया को मिला सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल से चूके दीपक पूनिया

Olympics Update in Hindi: टोक्यो ओलंपिक में गुरूवार यानी आज का दिन भारत के लिए बेहद ख़ास है। भारत को आज ओलंपिक में कई पदक मिलने की उम्मीद है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य जीत लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 5 Aug 2021 2:15 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2021 1:43 PM GMT)
Tokyo Olympics 2020
X

मैच के दौरान रवि दहिया (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Olympics Live Update in Hindi : टोक्यो ओलंपिक में गुरूवार यानी आज का दिन भारत के लिए बेहद ख़ास है। भारत को आज ओलंपिक में कई पदक मिलने की उम्मीद है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का मुकाबला आज हुआ। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीत लिया है।

हाॅकी मैच का लाइव स्कोर (Olympic Hockey Match Live Score) यहां देखें। इसके अलावा आज ओलंपिक खेलों का पूरा शेड्यूल (Olympic Schedule) भी है। कौन से भारतीय खिलाडियों का मुकाबला आज हैं, जानिए Newstrack पर।

Olympics Live Update in Hindi 5 August 2021

Live Updates

  • दीपक पूनिया ब्रॉन्ज मेडल से चूके
    5 Aug 2021 11:46 AM GMT

    दीपक पूनिया ब्रॉन्ज मेडल से चूके


    भारतीय पहलवान दीपक पूनिया को सेन मारिनो के मेयल्स नजीम ने 4-2 हरा दिया है। कुश्ती में भारत अभी तक टोक्यो ओलंपिक में सिर्फ एक सिल्वर मेडल ही जीत पाया है।


  • 5 Aug 2021 11:45 AM GMT

    दीपक पूनिया ब्रॉन्ज मेडल से चूके


    भारतीय पहलवान दीपक पूनिया को सेन मारिनो के मेयल्स नजीम ने 4-2 हरा दिया है। कुश्ती में भारत अभी तक टोक्यो ओलंपिक में सिर्फ एक सिल्वर मेडल ही जीत पाया है।


  • रवि दहिया ने जीता सिल्वर
    5 Aug 2021 11:44 AM GMT

    रवि दहिया ने जीता सिल्वर


    भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। रूस के पहलवान जावुर युगुऐव ने 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में रवि कुमार दहिया को 7-4 से हरा दिया।


  • 5 Aug 2021 11:21 AM GMT

    ओलंपिक से बाहर विनेश फोगाट

    पदक की दावेदार विनेश फोगाट ओलंपिक से बाहर हो गईं। महिला 53 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की वेनेसा कालादजिन्सकाया ने विनेश फोगाट को हरा दिया। अब इस हार के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट प्रतियोगिता से बाहर हो गई। बेलारूस की वेनेसा फाइनल में नहीं पहुंच पाईं, क्योंकि वह सेमीफाइनल में हार गईं। इसलिए विनेश कांस्य पद के लिए रेपचेज राउंड नहीं जा पाईं।


  • 5 Aug 2021 3:22 AM GMT



  • 5 Aug 2021 2:39 AM GMT



  • 5 Aug 2021 2:38 AM GMT



  • 5 Aug 2021 2:37 AM GMT



  • 5 Aug 2021 2:37 AM GMT



  • 5 Aug 2021 2:27 AM GMT

    5 अगस्त ओलंपिक शेड्यूल

    हाॅकी का मुकाबला

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला जर्मनी की टीम से कांस्य पदक के लिए हो रहा है।

    कुश्ती में आज कौन से मुकाबले

    सुबह 7:30 बजे -भारत की पहलवान अंशु मलिक का मुकाबला रूस की वालेरिया कोबलोवा से। महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा का रेपचेज राउंड

    सुबह 8.00 बजे: विनेश फोगाट vs सोफिया मैगडेलेना मैटसन (स्वीडन) महिला फ्रीस्टाइल (53 किग्रा में)

    दोपहर 2:45 बजे के बाद- भारतीय पहलवान रवि दहिया का गोल्ड के लिए मुकाबला। रूस के जावुर युगुऐव से भिड़ेंगे। पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल

    दीपक पूनिया- पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कांस्य पदक मैच

Shivani

Shivani

Next Story