आज ही के दिन लॉर्ड्स के मैदान पर गांगुली ने लहराई थी अपनी जर्सी, फ्लिंटॉफ को सिखाया था सबक

On This Day in Cricket: आज ही के दिन (On This Day in Cricket) 20 साल पहले टीम इंडिया ने लॉर्ड्स के मैदान पर चमत्कार किया था। नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड की भिड़ंत टीम इंडिया से हुई थी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 13 July 2022 2:38 AM GMT
on this day in cricket
X

On This Day in Cricket: ओवल के मैदान पर मंगलवार को खेले गए वनडे मुकाबले में भारतीय शेरों ने इंग्लैंड का घमंड चकनाचूर कर दिया। क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया के फैंस को 12 जुलाई का दिन हमेशा याद रहेगा। लेकिन इससे पहले ऐसा ही कारनामा इंडियन खिलाड़ी सौरव गांगुली की कप्तानी में कर चुके है। आज के दिन (On This Day in Cricket) यानी 13 जुलाई की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में बहुत खास है। 20 साल पहले लॉर्ड्स के मैदान पर गांगुली ने अपनी जर्सी लहराई थी। यह नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल मुकाबला था। आज तक भी उस क्षण को भारतीय फैंस नहीं भुला पाए है।

युवराज-कैफ ने किया था चमत्कार:

आज ही के दिन (On This Day in Cricket) 20 साल पहले टीम इंडिया ने लॉर्ड्स के मैदान पर चमत्कार किया था। नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड की भिड़ंत टीम इंडिया से हुई थी। इस मैच में युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। वनडे क्रिकेट इतिहास की वो सबसे बेहतरीन जीत में से एक थी। इस मैच में मोहम्मद कैफ ने 75 गेंदों पर नाबाद 87 रन की पारी और युवराज सिंह ने 63 गेंदों पर 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस मैच के बाद ही टीम इंडिया का क्रिकेट में सिक्का फिर बुलंद हुआ था।

इंग्लैंड ने रखा था 326 रनों का लक्ष्य:

अगर इस मैच के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो इंग्लैंड ने भारत के सामने फाइनल मैच में 326 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से नासिर हुसैन और मार्कस ट्रेस्कोथिक ने शतक जड़ा था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 146 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। भारतीय फैंस काफी निराश हो गए। ज्यादातर फैंस तो अपना टीवी बंद करके सो गए। लेकिन उसके बाद युवराज-कैफ ने ऐसा चमत्कार किया जो आज तक फैंस के ज़ेहन में है। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 2 विकेट से बहुत ही रोमांचक अंदाज़ में जीत लिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान 'दादा' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपनी जर्सी उतारकर लहराई थी।

फ्लिंटॉफ से लिया बदला:

सौरव गांगुली को मैदान पर काफी गुस्सा आता था। गांगुली ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपनी जर्सी निकालकर लहराई इसके पीछे की वजह फ्लिंटॉफ थे। फ्लिंटॉफ ने वानखेड़े मैदान पर भारतीय टीम को हराकर अपनी जर्सी लहराई थी। इसी का बदला लेते हुए गांगुली ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपनी जर्सी उतारकर लहराई थी। इस क्षण को शायद ही कोई क्रिकेट फैंस भुला पाया होगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story