×

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान दोहराएगा 1992 विश्वकप का इतिहास!

T20 World Cup 2022: इस विश्व कप 2022 में अभी तक की पाकिस्तान का प्रदर्शन विश्व कप 1992 के प्रदर्शन से मेल खा रहा है। तो देखना होगा कि पाकिस्तान इतिहास दोहराएगा क्या ?

Prashant Dixit
Published on: 9 Nov 2022 2:30 PM GMT
T20 World Cup 2022 Pakistan
X

T20 World Cup 2022 Pakistan (Social Media)

T20 World Cup 2022 Pakistan: आज पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर के टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के बाद लोगों के जहन में 1992 विश्व कप की यादें ताजा हो उठीं है। तब भी कुछ इसी तरह से पाकिस्तानी टीम ने प्रर्दशन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया और खिताब अपने नाम किया था। अब इस विश्व कप में अभी तक की पाकिस्तान का हाल उसी विश्व कप के हाल से मेल खा रहा है।
इस विश्व कप का इतिहास पाकिस्तानी टीम के पक्ष में अब तक नज़र आ रहा है। इस टीम ने 1992 विश्व कप में भी कुछ इसी तरह से प्रर्दशन किया था। तब विश्व कप 1992 का आयोजन भी ऑस्ट्रेलिया में हो रहा था। इस बार भी विश्व कप 2022 का अयोजन ऑस्ट्रेलिया में ही हो रहा है।
उस विश्व कप 1992 में भी पाकिस्तान भाग्य के सहारे अंतिम क्षणों में सेमीफाइनल में पहुंचा था। इस बार विश्व कप 2022 में भी पाकिस्तान भाग्य के सहारे अंतिम क्षणों में सेमीफाइनल में पहुंचा है। उस 1992 विश्व कप में भी पाकिस्तान को भारत के विरुद्ध ग्रुप मैच में हार मिली थीं। इस 2022 विश्व कप में भी पाकिस्तान को भारत ने ग्रुप मैच में हराया है।
विश्व कप 1992 में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमी फाइनल में हराया। इस विश्व कप 2022 में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमी फाइनल में हराया है। उस विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम थी। इस विश्व कप के दूसरे सेमी फाइनल में इंग्लैंड की ही टीम है। उस समय दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका थीं, तो अब भारत की टीम है।
वहीं 1987 के विश्वकप के सेमी फाइनल में पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से हारा था। विश्वकप 2021 सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली है। तब 1992 विश्व कप में पाकिस्तान ने 22 रन से इंग्लैंड को हराया और खिताब जीता था। जबकि दूसरा सेमी फाइनल मैच कल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। इस विश्व कप का फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएंगा।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story