×

Pakistan vs New Zealand: विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

Pakistan vs New Zealand: आज टी20 विश्व कप में पहला सेमी फाइनल मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिस मुकाबले को पाकिस्तान ने जीतकर के फाइनल में प्रवेश किया है।

Prashant Dixit
Published on: 9 Nov 2022 11:30 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2022 12:02 PM GMT)

T20 World Cup PAK vs NZ Highlights: आज टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। अब तक टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कुल 29 टी20 मुकाबले खेलें जा चुकें हैं। जिसमें से पाकिस्तान को 18 मैच में जीत मिली तो न्यूजीलैंड के हिस्से सिर्फ 11 जीत ही रही है। आज भी वहीं हुआ पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की टीम पर भारी पड़ी और मैच को 7 विकेट से जीतकर के विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है।

विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम-
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन।
विश्व कप में पाकिस्तान की टीम- मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, हैदर अली और आसिफ अली।
आज NZ और PAK की प्लेइंग इलेवन
आज न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11- फिन एलन, डेवोन कानवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लाकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।
आज पाकिस्तान की प्लेइंग 11- मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी।

Live Updates

  • 9 Nov 2022 9:54 AM GMT

    19 और 20 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 19 रन बनाएं और टीम का कुल स्कोर 4 विकेट पर 152 रन रहा है। इस प्रकार पाकिस्तान के आगे जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य रहा है। अन्त में जेम्स नीशम 16 रन और डेरिल मिशेल 53 रन बनाकर नाबाद रहे है। 

  • 9 Nov 2022 9:37 AM GMT

    17 और 18 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 17 रन बनाएं और कुल स्कोर 4 विकेट पर 133 रन हो गया है। तो वहीं केन विलियमसन 46 रन शाहीन अफरीदी का शिकार बनें। इस समय क्रीज पर जेम्स नीशम 46 रन और डेरिल मिशेल 38 रन बनाकर खेल रहे है।

  • 9 Nov 2022 9:26 AM GMT

    15 और 16 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 18 रन बनाएं और कुल स्कोर 3 विकेट पर 116 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर केन विलियमसन 46 रन और डेरिल मिशेल 38 रन बनाकर खेल रहे है। जबकि न्यूजीलैंड टीम का नेट रन रेट बढ़कर के 7.25 रन का हो गया है।

  • 9 Nov 2022 9:17 AM GMT

    13 और 14 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 18 रन बनाएं और कुल स्कोर 3 विकेट पर 99 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर केन विलियमसन 37 रन और डेरिल मिशेल 30 रन 50 रन की साझेदारी बनाकर मौजूद है। जबकि न्यूजीलैंड टीम का नेट रन रेट बढ़कर के 7.07 का हो गया है।

  • 9 Nov 2022 9:07 AM GMT

    11 और 12 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 22 रन बनाएं और टीम का कुल स्कोर 3 विकेट पर 81 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर केन विलियमसन 28 रन और डेरिल मिशेल 21 रन बनाकर मौजूद है। इस दौरान न्यूजीलैंड टीम का नेट रन रेट बढ़कर के 6.75 रन का हो गया है।

  • 9 Nov 2022 8:56 AM GMT

    9 और 10 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 10 रन बनाएं और टीम का कुल स्कोर 3 विकेट पर 59 रन है। इस समय क्रीज पर केन विलियमसन 23 रन और डेरिल मिशेल 5 रन बनाकर मौजूद है। इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का नेट रन रेट 5.90 का रहा है।

  • 9 Nov 2022 8:52 AM GMT

    7 और 8 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 11 रन बनाएं और टीम का कुल स्कोर 3 विकेट पर 49 रन है। ग्लेन फिलिप्स 6 रन को मोहम्मद नवाजन ने शिकार बनाया। इस समय क्रीज पर केन विलियमसन 18 रन और डेरिल मिशेल 0 रन बनाकर मौजूद है।

  • 9 Nov 2022 8:44 AM GMT

    5 और 6 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 15 रन बनाएं और टीम का कुल स्कोर 2 विकेट पर 38 रन है। डेवोन कानवे 21 रन को शादाब खान ने रन आउट शिकार बनाया। । इस समय क्रीज पर केन विलियमसन 13 रन और ग्लेन फिलिप्स 0 रन बनाकर मौजूद है।

  • 9 Nov 2022 8:32 AM GMT

    3 और 4 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने इन 2 ओवर में कुल 9 रन बनाएं और टीम का कुल स्कोर 1 विकेट पर 23 रन है। इस समय क्रीज पर डेवोन कानवे 11 रन और केन विलियमसन 8 रन बनाकर मौजूद है। जबकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट घटकर के 5.75 रन प्रित ओवर रह गया है।

  • 9 Nov 2022 8:16 AM GMT

    1 और 2 ओवर - न्यूजीलैंड की टीम ने पहले 2 ओवर में 1 विकेट खोकर के 14 रन बनाएं। फिन एलन 4 रन शाहीन अफरीदी के शिकार बनें। इस समय क्रीज पर डेवोन कानवे 9 रन और केन विलियमसन 1 रन मौजूद है। इस दौरान न्यूजीलैंड टीम का नेट रन रेट 7 का रहा है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story