×

T20 World Cup 2022: आज टी20 विश्व कप में पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला, दोनों टीम को पहली टीम की होगी तलाश

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में 27 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे की भिड़ंत होगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम में शाम साढ़े 4 बजे से खेला जाएगा।

Prashant Dixit
Published on: 27 Oct 2022 9:58 AM GMT
T20 World Cup 2022 PAK vs ZIM
X

T20 World Cup 2022 PAK vs ZIM (Social Media)

T20 World Cup 2022 PAK vs ZIM: टी20 विश्व कप में 27 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे की भिड़ंत होगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम में शाम साढ़े 4 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें, कि जिम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन के हाथों में होगी तो वहीं पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व बाबर आज़म करते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब पाकिस्तानी टीम फिर से यह गलती नहीं दोहराना चाहेंगी और इस मैच में नजरें जीत दर्ज करने पर होगी। जबकि ज़िम्बाब्वे की टीम का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ रद्द हो गया था।

मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

आज 27 अक्टूबर 2022 को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे मैच पर्थ में होगा। यह सुपर 12 का ग्रुप B में 24वां मैच होगा जो मैच आज शाम को 4:30 बजे से शुरू होगा। जिस मैच में टॉस जितने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती हैं। यहाँ शुरुआत में पिच से तेज़ गेंदबाजों को मदद मिलेंगी तो वहीं आखिरी में बल्लेबाजों को पिच से मदद मिलेंगी।

आज PAK vs ZIM संभावित प्लेइंग XI

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन - बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, हैदर अली, आसिफ अली, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ और शाहीन शाह अफरीदी।

ज़िम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन - क्रेग एर्विन (कप्तान), रेगिस चकाब्वा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, वेस्ली मैधेवेरे, शॉन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, टेंडाई चटारा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, ल्यूक जोंग्वे और रिचर्ड एनगार्वा।

PAK और ZIM की टीम स्क्वाड

पाकिस्तान टीम - बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर.

जिम्बाब्वे टीम - क्रेग एर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चटारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा और सीन विलियम्स।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story