×

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी का बेतुका बयान, भारत को हराने पर जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी

Actress Sehar Shinwari: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच अपने चरम पर है। पाकिस्तान की टीम ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके अपनी सेमीफाइनल की उम्मीद को बरक़रार रखा। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को भारत-ज़िम्बाव्बे और अफ्रीका-नीदरलैंड मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 4 Nov 2022 3:18 AM GMT
Actress Sehar Shinwari
X

Actress Sehar Shinwari (Photo: Sehar Shinwari Instagram)

Actress Sehar Shinwari: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच अपने चरम पर है। पाकिस्तान की टीम ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके अपनी सेमीफाइनल की उम्मीद को बरक़रार रखा। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को भारत-ज़िम्बाव्बे और अफ्रीका-नीदरलैंड मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खफा हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ज़िम्बाव्बे से मिली हार ने उनको बड़ा झटका दिया। उस मैच में एक रन से मिली हार ने उन्हें सुपर 12 से बाहर होने के लिए मजबूर कर दिया। अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचता देखना चाहने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने ज़िम्बाव्बे को एक आकर्षक ऑफर दिया है।

भारत को हराने पर जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी: सेहर शिनवारी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने ज़िम्बाव्बे को ऑफर देते हुए एक ट्वीट किया हैं, जिसके लोग खूब मजे ले रहे हैं। सेहर शिनवारी ने ट्वीट करते हुए जिम्बाब्वे को ऑफर दिया है कि अगर वह अगले मुकाबले में भारतीय टीम को हरा देती है तो वह जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेंगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ''मैं जिम्बाब्वे के लड़के से निकाह करुंगी। अगर उनकी टीम अगले मुकाबले में भारत को हरा देती है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया। काफी संख्या में लोग इसे लाइक्स और रीट्वीट कर रहे हैं।

6 नवंबर को होगा भारत vs जिम्बाब्वे मैच:

बता दें पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी इस मैच जिम्बाब्वे की जीत की दुआ करना चाहेगी। लेकिन टीम इंडिया की फॉर्म को देखते हुए उनका जिम्बाब्वे के लड़के से शादी का सपना चकनाचूर हो जाएगा। टीम इंडिया 6 नवंबर को सुपर 12 में अपने आखिरी मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। यह मुकाबला 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी यह मैच वहीं होगा। इस मैदान पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। अब देखना हैं कि इस मैच के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी कोई दूसरा इंट्रेस्टिंग ट्वीट करती हैं या नहीं...?

पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार:

इस जीत के साथ पाक टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रही। अगर अगले मैच में अफ्रीका नीदरलैंड के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो जाती है तो ऐसे में पाकिस्तान की टीम सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर जायेगी। अगर अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मुकाबला बारिश से रद हो जाता है और पाकिस्तान अपना अंतिम मुकाबला जीत लेती है तो उस स्थिति में भी पाक टीम अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story