×

अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा रिएक्शन, कहा- मंदिर तो तैयार है लेकिन अब…..

Danish Kaneria Said Jai Shri Ram: अयोध्या श्रीराम मंदिर की गूंज पूरी दुनियाभर में है। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 15 Jan 2024 11:18 AM GMT
अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा रिएक्शन, कहा- मंदिर तो तैयार है लेकिन अब…..
X

Danish Kaneria Said Jai Shri Ram: अयोध्या श्रीराम मंदिर की गूंज पूरी दुनियाभर में है। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसको लेकर ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में चर्चे हैं। इस मंदिर का इंतजार हिन्दू धर्म के श्रद्धालुओं को लंबे समय से था, जो 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है। रामलला का दर्शन के लिए भक्त भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को बेसब्री से श्रीराम मंदिर का इंतजार है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।


दानिश कनेरिया ने किया श्रीराम मंदिर को लेकर पोस्ट

अयोध्या श्रीराम मंदिर को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खास पोस्ट शेयर की है। दरअसल उन्होंने अपने हाथ में भगवा रंग का झंडा लेकर फोटो क्लिक कराई है, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर की है। इस तस्वीर में राम मंदिर की तस्वीर भी नजर आ रही है। दानिश ने भगवा रंग के झंडे के साथ अपनी फोटो खिंचवाई है और उसे अपने एक्स हैंडल पर शेयर कर कैप्शन भी दिया है।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने ट्वीट कर लिखा कि, हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार। जय-जय श्री राम। बता दें उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। दानिश की इस आस्था से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किस कदर राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब दानिश ने जय श्री राम कहा है। बता दें दानिश हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें कई बार पूजा-पाठ करते हुए भी देखा गया है। भारतीय फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर खिलाड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story