×

बैडमिंटन: पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा बासेल

aman
By aman
Published on: 22 Nov 2017 1:07 PM GMT
बैडमिंटन: पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा बासेल
X
बैडमिंटन: पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा बासेल

लंदन: बासेल को 2019 में होने वाली पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ ही यह शहर संयुक्त रूप से बैडमिंटन और पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करने वाला पहला शहर बनेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा, कि 'पहली बार इन दो टूर्नामेंट का आयोजन एक साथ हो रहा है।'

स्विट्जरलैंड के शहर बासेल ने टोक्यो को पछाड़ते हुए 2019 पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के आयोजन की दावेदारी जीती। यह खेल पहली बार टोक्यो में 2020 में होने वाले पैरालम्पिक खेलों में शामिल किया जाएगा। बता दें, कि पैरालम्पिक खेलों 2020 में बैडमिंटन प्रतियोगिता में 14 पदक स्पर्धाएं होंगी।

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story