×

Paralympic Games: पैरालंपिक में भारत का आज पहला मुकाबला, इन खेलों में भारतीय एथलीट दिखाएंगे दम, एक क्लिक में देंखे डिटेल्स

Paralympic Games: पैरालंपिक का आज दूसरा दिन (Tokyo Paralympics Day-2) है। पैरालंपिक में आज (25 अगस्त) भारत टेबल-टेनिस (Table Tennis) के स्पर्धा में हिस्सा लेगा।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 25 Aug 2021 1:46 AM GMT
Tokyo Paralympics
X

टोक्यो पैरालंपिक (फोटो-@Tokyo2020 Twitter)

Paralympic Games: पैरालंपिक का आज दूसरा दिन (Tokyo Paralympics Day-2) है। आज भारत टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) के पहले महामुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगा। बुधवार को (25 अगस्त) भारत टेबल-टेनिस (Table Tennis) के स्पर्धा में हिस्सा लेगा।

आपको बता दें कि टेबल-टेनिस (Table Tennis) के दो मुकाबले होंगे। यह मुकाबला महिलाओं के बीच होगा। इस मुकाबले में भारत की ओर से भावना पटेल (Bhavina Patel) और सोनल पटेल (Sonal Patel) मैदान में उतरेंगी।

टेबल टेनिस में ये महिला एथलीट लेंगी हिस्सा

जानकारी के अनुसार, पैरालंपिक में आज भारतीय महिलाएं टेबल टेनिस का वूमेंस सिंगल्स क्लास-3 ग्रुप डी (Women's Singles Class-3 Group D) और वूमेंस सिंगल्स क्लास-4 ग्रुप ए (Women's Singles Class-4 Group A) के स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। वूमेंस सिंगल्स क्लास-3 ग्रुप डी में सोनल पटेल (Sonal Patel) और वूमेंस सिंगल्स क्लास-4 ग्रुप ए में भावना पटेल (Bhavina Patel) अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी।

कब शुरू होगा भारत का मुकाबला

वूमेंस सिंगल्स क्लास-3 ग्रुप डी का मुकाबला आज सुबह साढ़े सात (7:30) बजे शुरू होगा। इस मुकाबले के बाद 8 बजकर 50 मिनट पर भारत का दूसरा मुकाबला वूमेंस सिंगल्स क्लास-4 ग्रुप ए शुरू होगा, जिसमें भारतीय एथलीट भावना पटेल हिस्सा लेंगी।

इन खिलाड़ियों से है मेडल की उम्मीदें

टोक्यो में शुरू हो रहे पैरालंपिक (Tokyo Paralympics 2021 ) में 54 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें जैवलिन थ्रो में संदीप चौधरी (Sandeep Chaudhary), भारतीय एथलीट सुमित अंतिल (Sumit Antil), शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल में मनीष नरवाल (Manish Narwal), सिंहराज (Singhraj) 10 मीटर एयर राइफल व 50 मीटर एयर राइफल में अवनि लेखरा (Avani Lekhara), हाई जंप में मरियप्पन थंगावेलु (Mariyappan Thangavelu), देवेंद्र झाझरिया (एफ-46 भाला फेंक) जैसे कई महान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

बताते चलें कि इस बार भारत नौ खेलों में हिस्सा लेगा, जिसमें भारत की ओर से 54 पैरा-एथलीट्स अपना दमखम दिखाएंगें। वहीं बैडमिंटन पैरालंपिक खेलों ((Tokyo Paralympics 2020) में भारत पहली बार हिस्सा लेगा। इसमें सात भारतीय शटलर शामिल होंगे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story