Paris Olympic 2024: देशवासियों का टूटा दिल, कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को कर दिया अयोग्य घोषित, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

Paris Olympic 2024: 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश फोगाट को कर दिया अयोग्य घोषित, परिवार वालों ने उठाए सरकार पर गंभीर सवाल

Kalpesh Kalal
Published on: 7 Aug 2024 8:12 AM GMT
Vinesh Phogat
X

Paris Olympic 2024 (Source_Social Media)

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा में भारत को खुशी मिले 24 घंटे भी नहीं बिते कि एक बहुत बुरी खबर आयी है। इस खबर ने पूरे देश के दिल को तोड़ दिया है। जहां भारत की बेटी विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के 50 किलोग्राम कुश्ती प्रतिस्पर्धा में फाइनल में पहुंचने के बाद भी खाली हाथ रहना होगा। क्योंकि उन्हें ओवर वेट की वजह से पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। इस खबर के बाद पूरे देश को बड़ा झटका लगा है।

विनेश फोगाट को ओवरवेट की वजह से पेरिस ओलंपिक से किया बाहर

विनेश फोगाट के कुश्ती की 50 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद हर किसी को फाइनल मैच का इंतजार था, क्योंकि भारत के लिए पहली बार कुश्ती में गोल्ड मेडल की आस जग गई थी। या फिर सिल्वर मेडल तो पक्का हो गया था। इस खुशी के मौके का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन इसी बीच विनेश फोगाट तो लेकर वो खबर आ गई, जिसने पूरे देश में खुशी की लहर को मातम में बदल दिया। जहां ओलंपिक संघ के द्वारा विनेश फोगाट को इस स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दिया। जिससे भारत के लिए बने बनाए मेडल का सपना चकनाचूर हो गया।

विनेश फोगाट का 100 किग्रा से ज्यादा वजन होने से किया गया अयोग्य घोषित

भारत को अपनी कुश्ती स्टार महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और उन्हें बुधवार, 7 अगस्त की देर रात अपना गोल्ड मेडल का मैच खेलना था, लेकिन अब वह अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। विनेश फोगाट को 50 किग्रा भारवर्ग में अयोग्य करार दे दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनका वजन 100 किलोग्राम से ज्यादा है। इस वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है। इस वजह से अब विनेश फोगाट जो गोल्ड मेडल के लिए खेलने वाली थी, वो अब गोल्ड क्या, सिल्वर और ब्रॉंज मेडल भी नहीं जीत पाएगी। क्योंकि ओलंपिक के नियम के अनुसार अयोग्य खिलाड़ी को ओलंपिक से ही बाहर कर दिया जाता है।

विनेश के परिवार वालों ने सरकार पर लगाए साजिश के आरोप

विनेश फोगाट के इस पेरिस ओलंपिक से डिसक्लवालीफाई होने के बाद विनेश के परिवार वालों की प्रतिक्रिया सामने आयी है। जहां विनेश के परिवारजन ने अपनी बेटी के बाहर होने पर सरकार और बृजभूषण शरण सिंह पर साजिश करने के आरोप लगाएं हैं। परिवार वालों का मानना है कि विनेश के साथ षड़यंत्र रचा गया है। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "ये तो दिल तोड़ने वाली खबर है और राजनीति हो रही है। ये षड्यंत्र किया जा रहा है। इसमें सरकार का हाथ है। 100 ग्राम वजन की वजह से कौन निकालता है? सिर के बाल से भी 100 ग्राम बढ़ जाता है। सपोर्ट स्टाफ ने किसी भी प्रकार की मदद नहीं की। अपने सपोर्ट स्टाफ को परमिट नहीं किया।"

राजपाल राठी ने आगे कहा कि, "अभी तक विनेश फोगाट से बात नहीं हुई है। विनेश ने बार बार बोला है मेरे साथ साजिश की गई हैऑ। जयपुर और बाकी जगहों पर फोगाट ने कई बार यह बयान दिया है। फोगाट के बाहर होने पर लोगों में नाराजगी हैं। कल जब फाइट हुई तो उस समय वजन क्यों नहीं बढ़ा।"

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story