Paris Olympics 2024 : भारतीय एथलीटों का मनोबल बढ़ाने के लिए अदाणी ने लॉन्च किया 'देश का गीत' कैंपेन

Paris Olympics 2024 : पेरिस में होने वाले ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय एथलीट्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच मुख्य स्पॉन्सर अदाणी ग्रुप ने एथलीट्स का मनोबल बढ़ाने और अपना समर्थन देने के लिए #DeshkaGeetAtOlympics थीम के साथ एक कैंपेन की शुरुआत की है।

Network
Newstrack Network
Published on: 9 July 2024 3:01 PM GMT (Updated on: 9 July 2024 3:03 PM GMT)
Paris Olympics 2024 : भारतीय एथलीटों का मनोबल बढ़ाने के लिए अदाणी ने लॉन्च किया देश का गीत कैंपेन
X

Paris Olympics 2024 : पेरिस में होने वाले ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय एथलीट्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच मुख्य स्पॉन्सर अदाणी ग्रुप ने एथलीट्स का मनोबल बढ़ाने और अपना समर्थन देने के लिए #DeshkaGeetAtOlympics थीम के साथ एक कैंपेन की शुरुआत की है। यह कैंपेन उन एथलीट्स पर आधारित है, जिन्होंने पिछले ओलंपिक में कड़ी मेहनत के बाद विजेता के रूप में राष्ट्रगान सुनने का गौरव प्राप्त किया है।

इस कैंपेन में एक फिल्म के जरिये भारतीय एथलीट्स के अथक प्रयास और समर्पण को दर्शाया गया है, जो दर्शकों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाएगा। फिल्म में भारत के चैंपियंस को पेरिस जाने की तैयारी करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म का लक्ष्य, टोक्यो ओलंपिक में बने भारत के 7 पदकों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, इस बार और अधिक जीतने और सबसे प्रतीक्षित वैश्विक खेल आयोजन में राष्ट्रगान सुनने का सम्मान प्राप्त करने के लिए खिलाडियों को प्रेरित करना है।

अदाणी ग्रुप भारत में स्पोर्ट इकोसिस्टम को बेहतर बनाने और विकसित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रह है, जिससे पूरे देश में स्पोर्टिंग कल्चर विकसित हो और उसे आगे बढ़ाया जा सके। अपने योगदान के जरिये, ग्रुप का लक्ष्य भारत में चैंपियंस की अगली पीढ़ी को तैयार करना और कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक्स जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनका समर्थन करना है।

टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय दल को स्पॉन्सर किया

2016 से, अदाणी ग्रुप मुक्केबाजी, कुश्ती, टेनिस, भाला फेंक, शूटिंग, दौड़, शॉटपुट, तीरंदाजी और अन्य खेलों में 28 से अधिक एथलीट्स का समर्थन कर रहा है। इसका लाभ लेने वाले खिलाड़ियों में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया और दीपक पुनिया और मुक्केबाज अमित पंघाल शामिल हैं। दहिया और पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 और एशियन गेम्स 2023 में भी रजत पदक हासिल किए थे। ग्रुप ने टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय दल को स्पॉन्सर किया था। इसके साथ ही ग्रुप बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम 2022 और हांग्जो एशियन गेम्स 2022 के दल के साथ भी ऑफिशियल पार्टनर के रूप में भी जुड़ा था।

फिल्म के लॉन्च पर बोलते हुए, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के सीबीओ, संजय अडेसरा ने कहा, “अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की तरफ से हम अपने चैंपियन एथलीट्स को शुभकामनाएं देते हैं, और आशा करते हैं कि हमें इस बार पहले से कहीं अधिक सफलता मिलेगी। अपने कार्यक्रमों की मदद से, हम अपने

एथलीट्स को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए हर तरह से समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। और जब वे इतने बड़े प्लेटफोर्म पर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो हमें उनका समर्थन और उत्साहवर्धन करना चाहिए और उन्हें प्रेरित करना चाहिए।“

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story