Paris Paralympics 2024: भारत धाकड़ है धाकड़ है..., एथलीटों ने झोली में डाले एक दिन में चार मेडल, प्रधानमंत्री हुए गदगद

Paris Paralympics 2024: पीएम मोदी ने सभी पैरालिंपिक में आज मेडल जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी है। धावक प्रीति पाल 100 मीटर टी35 स्पर्धा 14.21 सेकंड में पूरी करते हुए तीसरा स्थान किया कांस्य पदक जीता है।

Viren Singh
Published on: 30 Aug 2024 3:36 PM GMT (Updated on: 30 Aug 2024 3:40 PM GMT)
Paris Paralympics 2024
X

Paris Paralympics 2024 (सोशल मीडिया) 

Paris Paralympics 2024: पेरिस में चल रहे पैरालिंपिक- 2024 के दूसरे दिन शुक्रवार को वहां से भारत के खाते में कई खुशियां आईं। भारतीय एथीलीटों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत में खेल के दूसरे दिन में चार मेडल अपने खाते में डाले हैं, जिसमें पैरा शूटर अवनि लेखरा का सोना वाला पदक भी शामिल है। पेरिस में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन देश में हर तरह खुशियां का माहौल है। देश वासी अपने खिलाड़ियों पर गर्व करते हुए बधाई संदेश भेज रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि ये खिलाड़ी भारत के खाते में और सोना के साथ कास्य, रजत पदक डालें और पैरालिंपिक में मेडल तालिका में शीर्ष स्थान पर दिखे। भारतीय धावक प्रीति पाल ने भी शुक्रवार को पैरालिंपिक में मेडल जीता है। प्रीति पाल ने 100 मीटर टी35 स्पर्धा में शानदार दौड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसी के साथ भारत ने पेरिस में एक दिन में चार मेडल अपने नाम किये हैं। प्रीति पाल की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

‘प्रीति की सफलता उभरते एथलीटों को प्रेरित’

भारतीय धावक प्रीति पाल की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनकी जीत की फोटो शेयर करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रीति की सफलता देश के उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी। भारत के लिए और गौरव की बात है, क्योंकि प्रीति पाल ने पैरालिंपिक 2024 में 100 मीटर टी-35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्हें बधाई यह सफलता निश्चित रूप से उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने सभी पैरालिंपिक में आज मेडल जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी है।




चीन का रहा शानदार प्रदर्शन

धावक प्रीति पाल 100 मीटर टी35 स्पर्धा 14.21 सेकंड में पूरी करते हुए तीसरा स्थान किया कांस्य पदक जीता है। 14.21 सेकंड प्रीति पाल का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 100 मीटर टी35 प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर चीन के खाते में गया है। चीन की ज़िया झोउ 13.58 सेकंड के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है, जबकि कियानकियान गुओ ने 13.74 सेकंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीता।


विश्व चैंपियनशिप में भी देखा प्रीति का जलवा

इससे पहले विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारतीय धावक प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते और पेरिस पैरालिंपिक के लिए अपना कोटा प्राप्त किया। पैरालिंपिक में भाग लेते हुए प्रीति पाल ने यहां भी अपने खाते में एक ब्रॉन्ज मेडल डाल लिया।


ये खिलाड़ी भी बने आज पदकवीर

पेरिस पैरालंपिक 2024 के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत को सबसे पहला मेडल अवनि लेखरा ने जीतवाया। अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो पदक जीतकर पेरिस पैरालिंपिक की शानदार शुरुआत की। फाइनल की शुरुआत से ही दोनों भारतीय शीर्ष तीन स्थानों पर थे और स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल स्पर्धा में अवनि ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, निशानेबाज मनीष नरवाल ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में सिल्वर मेडल हासिल किया। खेल के दूसरे दिन भारत ने पेरिस से कुल चार मेडल जीते।


भारत का अब तक सबसे बड़ा पैरा दल

बता दें कि पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पैरालिंपिक दल भेजा है। 12 खेलों के 84 एथलीट भाग ले रहे हैं, जो देश के बढ़ते पैरा-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का प्रमाण है। पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत की भागीदारी न केवल संख्या में वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि पदक की उम्मीदों में भी वृद्धि करती है, क्योंकि देश का लक्ष्य टोक्यो में अपनी पिछली उपलब्धियों को पार करना है। टोक्यो 2020 भारत का सबसे सफल पैरालिंपिक खेल था, जिसमें देश ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित 19 पदक जीते थे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story