×

Pele Health Update: महान फुटबॉलर पेले की स्थिति बेहद नाजुक, पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद

Pele Health Update in Hindi: दुनिया के महान फुटबॉलर पेले पिछले काफी दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले काफी समय से कैंसर से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। अपने इस चहेते खिलाड़ी के लिए दुनियाभर से फैंस जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 26 Dec 2022 4:38 AM GMT
Pele Health Update in Hindi
X

Pele Health Update in Hindi

Pele Health Update in Hindi: दुनिया के महान फुटबॉलर पेले पिछले काफी दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले काफी समय से कैंसर से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। अपने इस चहेते खिलाड़ी के लिए दुनियाभर से फैंस जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। लेकिन इस बीच बुरी खबर सामने आई है, अस्पताल में भर्ती पेले की तबियत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पेले का परिवार अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल में मौजूद है।

डॉक्टरों की गहन देखरेख में पेले (Pele Health Update in Hindi)

बता दें इस साल नवंबर के आखिरी में पेले की हालत बिगड़ गई थी, तब उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तब से लेकर अब तक पेले करीब एक महीने से हॉस्पिटल में भर्ती है। पेले को अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल में डॉक्टरों की गहन देखरेख में रखा गया है। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार नहीं हो पा रहा है। पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालत और भी बिगड़ चुकी है। पेले का पिछले साल सितंबर में ऑपरेशन हुआ था जिसमें उनका 'कोलोन ट्यूमर' निकाला गया था।

परिवार के लोगों ने किए भावुक पोस्ट:

पिछले एक-डॉन दिन से पेले की स्थिति काफी बिगड़ गई है। डॉक्टरों के द्वारा उनके स्वास्थ्य परिक्षण के बाद पेले के परिवार को हॉस्पिटल बुलाया गया। पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो शनिवार को अस्पताल पहुंचे। इसके बाद एडसन चोल्बी नैसिमेंटो ने एक भावुक इंस्टा पोस्ट किया। एडिन्हों ने लिखा, "डैड... मेरी ताकत आप से है।" इसके अलावा पेले की बेटी भी अस्पताल में ही मौजूद रही। पेले की बेटी ने भी इंस्टाग्राम पर पिता के गले लगते हुए एक तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट लिखा।

फुटबॉलर पेले का जीवन परिचय (Footballer Pele Biography in hindi):

पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोरकोएस शहर में हुआ था। पेले के पिता का नाम डॉनडीनहो था। जबकि उनकी माता का नाम डोना सेलेस्टी अरांटेस था। पेले का पूरा नाम एडसन अरांटीस डो नैसीमेंटो है। लेकिन इन्हे हमेशा पेले के नाम से ही फुटबॉल जगत में पहचान मिली। फुटबॉल को कई दशकों पहले अलविदा कहने वाले ब्राज़ील के पेले का गुणगान आज भी फुटबॉल की दुनिया में सबसे अधिक सुनने को मिलता हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story