×

Pink Ball Test Live: पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया ने श्रीलंका पर कंसा शिकंजा

भारत ने श्रीलंका को पिंक बॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में 109 रनों पर समेटा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 13 March 2022 9:04 AM GMT (Updated on: 13 March 2022 4:13 PM GMT)
Pink Ball Test Live:
X

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Pink Ball Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया श्रीलंका के साथ सीरीज का दूसरा पिंक बॉल टेस्ट मैच बंगलौंर में खेल रही है। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया पहली पारी में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम के 252 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीसलंकाई टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 86-6 रन बनाए थे। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल का पल पल का अपडेट पाने के लिए Newstrack.com के साथ बने रहे।

Live Updates

  • 13 March 2022 4:13 PM GMT

    पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 28-1 रन बना लिए हैं। कप्तान करुणारत्ने 10 रन और करुणा मेंडिस 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 419 रनों की जरूरत है। 

  • 13 March 2022 3:10 PM GMT

    भारत का 8वां विकेट गिरा। श्रेयस अय्यर 67 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 67.1 ओवर में आठ विकेट ुपर 287 रन बनाए हैं। 

  • 13 March 2022 1:05 PM GMT

    लंच ब्रेक तक भारत ने पांच विकेट पर 199-5 रन बनाए हैं। भारत ने दूसरी पारी में श्रीलंका पर 340 रनों की बढ़त बना ली है। 

  • 13 March 2022 12:31 PM GMT

    ऋषभ पंत ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, पंत ने 28 गेंदों पर 7 चौके और छक्के की मदद से 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 41.5 ओवर में चार विकेट पर 184-4 रन बनाए। 

  • 13 March 2022 12:13 PM GMT

    भारत का चौथा विकेट गिरा। विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 38.3 ओवर में चार विकेट पर 164-4 रन है। 

  • 13 March 2022 10:36 AM GMT

    पिंक बॉल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लंच ब्रेक तक टीम इंडिया एक विकेट पर 61-1 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं हनुमा विहारी 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

  • 13 March 2022 10:05 AM GMT

    दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट गिरा। मंयक अग्रवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

  • 13 March 2022 9:09 AM GMT

    श्रीलंकाई टीम पिंक बॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में 109 रनों पर ढेर हो गई है। श्रींलका के लिए सबसे अधिक रन एंजेलौ मैथ्यूज ने बनाए। मैथ्यूज ने 43 रनों की अहम पारी खेली। भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। बुमराह ने श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। 

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story