TRENDING TAGS :
National Games 2022: देश के 36वें राष्ट्रीय खेलों का पीएम ने किया शुभारंभ, 7 हजार एथलीट ले रहे हिस्सा
National Games 2022: देश के 36वें नेशनल गेम्स शुरू हो चुके है। यह खेल 29 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने है। राष्ट्रीय खेलों में कुल 7,000 एथलीट भाग ले रहे है।
National Games 2022 (image social media)
National Games 2022: भारत के 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात में शुरू हो गया है। यह खेल करीब छह साल के अंतराल के बाद हो रहे हैं। इन खेलों का उद्घाटन तो 29 सितम्बर को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया पर ज्यादातर खेलों का आयोजन 30 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलता रहेगा। इन खेलों में कुल देश भर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 7 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। जबकि 36वें नेशनल गेम्स में कुल 36 खेल प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी।
पिछ्ले राष्ट्रीय खेलों का अयोजन
भारत में पिछ्ले राष्ट्रीय खेलों का अयोजन 2015 में केरल में हुए जहा पर भारतीय सेना 91 स्वर्ण, 33 रजत और 35 कांस्य कुल 159 पदक जीतकर के साथ शीर्ष स्थान पर रही थी। जबकि दूसरे स्थान पर मेजबान राज्य केरल रहा और तीसरे स्थान पर हरियाणा प्रदेश की टीम रही था। इस बार यह राष्ट्रीय खेल करीब 6 साल से भी ज्यादा समय के बाद देश में आयोजित हो रहे है। जिन खेलों का अयोजन इस बार गुजरात राज्य के छह शहरों, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया है। यह खेल 29 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक चलेंगे। इन राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 7,000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनका शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सरकार बनने के बाद, खेलों के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल कर रहे हैं।
यह खिलाड़ी ले रहे इस बार हिस्सा
अबकी बार 36वें राष्ट्रीय खेल में नीरज चोपड़ा (भाला फेंक), पीवी सिंधु (बैडमिंटन), बजरंग पूनिया (कुश्ती) और लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) जैसे सितारों की कमी फैन्स को जरूर खलेगी। यह चारों खिलाड़ी चोट व अन्य कारणों की वजह से इन गेम्स में भाग नहीं ले रहे है। जबकि मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), अविनाश सेबल (स्टीपलचेज), मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद), अन्नू रानी (भाला फेंक) और श्रीहरि नटराज (तैराकी) आदि खिलाड़ी इन खेलों का हिस्सा बनें है।