×

Priya Malik Kaun Hai: कौन है वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रिया मलिक

Priya Malik Kaun Hai: हंगरी के बुडापेस्ट में हुए विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीता है। आइए जानते है इनके बारे में...

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 25 July 2021 10:44 AM GMT
priya malik
X

प्रिया मलिक (फोटो- सोशल मीडिया)

Priya Malik Kaun Hai: भारतीय महिला पहलवान खिलाड़ियों ने भारत का नाम ऊंचा किया है। एक तरफ जहां टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने भारत के झोली में पहला मेडल डाला, वही दूसरी ओर वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में प्रिया मलिक (Priya Malik) ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रिया मलिक के इस जीत पर पूरा देश उन्होंने बधाई दे रहा है। हरियाणा के खेल मंत्री ने भी प्रिया के इस कामयाबी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ था, जिसमें प्रिया मलिक ने भारत की तरफ से खेली। इस खेल में बेलारूस की पहलवान 5-0 शिकस्त दिया और विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट (Priya Malik Gold Medal) बन गई। गोल्ड पर कब्जा करते ही भारत में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। वही हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) ट्वीट कर प्रिया मलिक को बधाई देते हुए लिखा, "हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के 73 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा की पहलवान बेटी प्रिया मलिक को बधाई।"

बता दें कि रविवार की सुबह से ही सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल तक सिर्फ प्रिया मलिक का ही नाम छाया हुआ है। आइए जानते है कि कौन है प्रिया मलिक (Priya Malik Kaun Hai) और ये किस खेल से संबंधित हैं (Priya Malik Kis Khel Se Sambandhit Hai)...

प्रिया मलिक की बायोग्राफी (Priya Malik Biography In Hindi)

प्रिया मलिक हरियाणा की रहने वाली है। उनके पिता का नाम जय भगवान निडानी है। वे एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं। प्रिया ने चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल (Chaudhary Bharat Singh Memorial Sports School) से पहलवानी सीखा है।

प्रिया मलिक किस खेल से संबंधित हैं (Priya Malik Kis Khel Se Sambandhit Hai)

प्रिया मलिक कुश्ती का खेल खेलती हैं। वे अपने कोच अंशु मलिक के नेतृत्व में अपने खेल का अभ्यास करती है। कुश्ती के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली प्रिया मलिक के नाम के पीछे उनके कोच का बड़ा हाथ है।

प्रिया मलिक की उपलब्धियां (Priya Malik's Achievement)

साल 2019 में प्रिया मलिक ने खेलो इंडिया (Khelo India) में हिस्सा लिया। इस खेल में उन्होंने स्वर्ण पदक पर अपना नाम दर्ज किया। इसके बाद उन्होंने 2020 में राष्ट्रीय स्कूल खेलों और राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता (National Cadet Wrestling Competition) पार्टिसिपेट किया और इस खेल में भी वे गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। तमाम जीत हासिल करने के बाद वे आज यानी 24 जुलाई को हंगरी के बूडापेस्ट में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप (World Cadet Wrestling Championship) में गोल्ड मेडल जीता।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story