×

PV Sindhu Wiki : वॉलीबॉल खिलाड़ी की बेटी कैसे बनी बैडमिंटन खिलाड़ी, जानें यहां पीवी सिंधु की कहानी

PV Sindhu Wiki : टोक्यो ओलपिंक का आगाज हो चुका है। इस खेल का आज दूसरा दिन रहा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 24 July 2021 6:49 PM GMT (Updated on: 25 July 2021 3:08 AM GMT)
पीवी सिंधु
X

पीवी सिंधु ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

PV Sindhu Wiki : टोक्यो ओलपिंक का आगाज हो चुका है। इस खेल का आज दूसरा दिन रहा। भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजर टिकी रहेगी। आज भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल पर भारत की दमदार खिलाड़ी मीराबाई चानू ने कब्जा कर लिया है। यह भारत के लिए गर्व की बात रही। अब सबकी निगाहें कल यानी 25 जुलाई को होने वाली टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु पर होगी। तो आइए जानते हैं कौन है पीवी सिंधु (PV Sindhu Kaun Hai)..

पीवी सिंधु का जीवन परिचय (PV Sindhu Biography)

पीवी सिंधु अपने माता-पिता के साथ ( फोटो सोशल मीडिया)

पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है। इनका जन्म हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में 5 जुलाई 1995 में हुआ। पीवी सिंधु के माता-पिता पीवी रमण और पी विजया एक प्रोफेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी थे। कहा जाता है कि बचपन से पीवी सिंधु का रुझाव बैडमिंटन की ओर था। जब वह महज 8 साल की थी तो वह बैडमिंटन खेलना शुरू कर दी।

पीवी सिंधु का करियर (PV Sindhu's career)

पीवी सिंधु ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की करियर की शुरुआत हो महज 8 साल की उम्र में हो गया था। कहा जाता है कि पीवी सिंधु ने 2001 के ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन बने पुलेला गोपीचंद से प्रभावित होकर बैडमिंटन को अपना करियर चुना। बैडमिंटन में आने के लिए सबसे पहले पीवी सिंधु ने सिकंदराबाद स्थित इंडियन रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूर संचार के बैडमिंटन कोर्ट में महबूब अली से बारीकिया सीखी। इसके बाद पीवी सिंधु ने पुलेला गोपीचंद के गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में दाखिला ले लिया।

पीवी सिंधु पहले महिला रजत पदक जीतने वाली (PV Sindhu first woman to win silver medal)

पीवी सिंधु भारत की ओर से खेलने वाली ओलंपिक खेलों में महिला बैडमिंटन सिंगल्स में पहली महिला खिलाड़ी है। जिन्होंने रजद पद अपने नाम किया। पीवी सिंधु ने साल 2016 में रियो ओलिपिंक में यह इतिहास रचा था। पीवी सिंधु गोल्ड जीतने की बहुत करीब थी लेकिन वह फाइनल मुकाबले में स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से 21-12 और 20-15 से हार गई।

पीवी सिंधु आवार्ड (PV Sindhu Award)

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को राजी गांधी खेल रत्न से नावाज जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

पीवी सिंधु के रिकॉर्डस (PV Sindhu Records)

पीवी सिंधु ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में...
वर्ल्ड चैंपियनशिप में..

साल 2011 लखनऊः ब्रॉन्ज, गर्ल्स सिंगल्स

साल 2011 लखनऊः ब्रॉन्ज, मिश्रित टीम

साल 2012 गिमचीऑनः गोल्ड, गर्ल्स

ओलंपिक में..

साल 2016 रियो ओलंपिक में- सिल्वर मेडल, महिला सिंगल्स में।

साल 2019 बेसल विश्व चैंपियनशिप में पीवी ने गोल्ड मेडल, महिला सिंगल्स में।

साल 2018 नांजिंग विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल, महिला सिंगल्स में।

साल 2017 ग्लासगो विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल, महिला सिंगल्स में।

साल 2014 कोपेनहेगेन विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल, महिला सिंगल्स में।

साल 2013 ग्वांगझोऊ विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, महिला सिंगल्स में।

Shweta

Shweta

Next Story