×

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए अनिल कुंबले, रविंद्र जडेजा, वेंकटेश प्रसाद सहित ये खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या

Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत में ही नहीं दुनियाभर में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह बना हुआ है। आज का दिन भारत के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 Jan 2024 5:46 AM GMT
Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनिल कुंबले, रविंद्र जडेजा, वेंकटेश प्रसाद सहित ये खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या
X

Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत में ही नहीं दुनियाभर में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह बना हुआ है। आज का दिन भारत के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। दरअसल हिन्दू धर्म के लोग आज के दिन को हर साल किसी उत्सव की भांति ही मनाया करेंगे। 500 साल से जिस पल का इंतजार था, आखिरकार वह इंतजार आज खत्म हो गया है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के साक्ष्य बनने के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इन स्टार्स में कई दिग्गज क्रिकेटरों का नाम भी शामिल है।


अनिल कुंबले, रविंद्र जडेजा और वेंकटेश प्रसाद पहुंचे अयोध्या

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर से हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं। दरअसल आज हिन्दुओं के लिए दूसरी दिवाली होने वाली है। इस खास पल का साक्ष्य बनने के लिए भारत के कई बड़े खिलाड़ियों को निमंत्रण दिया गया था। इनमें से कई खिलाड़ी अयोध्या भी पहुंच गए हैं। बता दें कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले अयोध्या पहुंच चुके हैं। बता दें अनिल कुंबले राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुके थे और आज अयोध्या भी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा वेंकटेश प्रसाद भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं।

वहीं इस खास में शामिल क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी होंगे। इन सभी के अलावा भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित मिला है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर के अलावा भी कई खिलाड़ी भी अयोध्या में इस खास पल के साक्ष्य बनेंगे। बता दें राम मंदिर का अभिषेक दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story