×

Ranji Trophy Final 2022: इतिहास रच पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता मध्य प्रदेश, मुम्बई को 6 विकेट से हराया

Ranji Trophy Final 2022: रणजी ट्रॉफी फाइनल बेंगलुरू के एस चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुम्बई और मध्य प्रदेश के बीच हुआ। मुंबई की टीम को मध्य प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हरा दिया है।

Prashant Dixit
Published on: 26 Jun 2022 9:44 AM GMT (Updated on: 26 Jun 2022 9:56 AM GMT)
Ranji Trophy Final win Madhy Pradesh
X

Ranji Trophy Final win Madhy Pradesh ( image credit social media)

Ranji Trophy Final 2022: रणजी ट्रॉफी फाइनल में बेंगलुरू के एस चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुम्बई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा था। जिस मैच में 41 बार की रणजी ट्रॉफी खिताब विजेता टीम मुंबई को मध्य प्रदेश की टीम ने 6 विकेट से हरा दिया है। यह पहला मौका जब मध्य प्रदेश की टीम ने रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। इस से पहले मध्य प्रदेश की टीम सिर्फ भारत एक बार ही बार फाइनल में पहुंची थी। आपको बता दें, कि मध्य प्रदेश की टीम 1954 - 55 से रणजी ट्रॉफी खेल रही है, ऐसे में उसने 67 साल का सूखा खत्म करते हुए रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया।

कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल

फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलने के बाद 374 रन बनाए थे, जिसमें सरफराज खान ने शतक जड़ा था। इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार 122, यश दुबे 133 और शुभम शर्मा के 116 रन की बदौलत 536 रन बनाए और 162 रनों की विशाल बढ़त हासिल ली, इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई की टीम 269 रनों पर सिमट गई, इस तरह मध्य प्रदेश को 108 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार ने दूसरी पारी में भी अच्छा खेल से दूसरी पारी में 29 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, इसके अलावा दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने 37 और शुभम शर्मा ने 30 रन बनाए।

आखिरी दिन जल्द आउट हुई मुंबई की टीम

आज पांचवे दिन पहले सेशन में खेलने उतरी मुंबई की टीम ने जल्द ही अपने 8 विकेट जल्दी खो दिए, टीम के अरमान जाफर ने 40 गेंद में 37 रन बनाए, जबकि इन फॉर्म बल्लेबाज़ सरफराज खान ने 45 रन की पारी खेली, इन दोनों ही बल्लेबाजो के आउट होने के बाद मुंबई की टीम जल्द ही आउट हो गई। यशस्वी जायसवाल 01 रन, शम्स मुलानी 17 रन और तुषार देशपांडे 07 रन बनाकर आउट हुए, टीम के लिए सुदेव पार्कर ने अर्धशतकीय पारी 51 रन की पारी खेली। जबकि कुमार कार्तिकेय ने 4 और गौरव यादव और पार्थ साहनी ने 2-2 विकेट झटकें है। जिस से मध्य प्रदेश की जीत की राह हुई और आसान।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story