×

Ranji Trophy 2022: MP पहली पारी में बड़ी बढ़त की ओर, मुंबई से मात्र 6 रन पीछे, यश-शुभम के बाद रजत पाटीदार जमे

Ranji Trophy Final 2022: आज तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक एमपी ने तीन विकेट पर 368 रन बना लिए और मुम्बई से मात्र 6 रन पीछे है। टीम के लिए यश दुबे और शुभम शर्मा ने शतक जड़े, जबकि रजत पाटीदार 67 रन बनाकर नाबाद खेल रहा है।

Prashant Dixit
Published on: 24 Jun 2022 12:47 PM GMT (Updated on: 24 Jun 2022 12:59 PM GMT)
तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने पर पवेलियन वापस आते खिलाड़ी
X

तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने पर पवेलियन वापस आते खिलाड़ी (फोटों साभार सोशल मीडिया)

Ranji Trophy Final 2022: रणजी टॉफी 2022 का फाइनल मैच मध्य प्रदेश में और मुम्बई के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें अब तक तीन दिन का खेल खेला जा चुका है। और तीन खिलाड़ी शतक भी जड़ चुके है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 127.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 374 रन बनाए। टीम के लिए सरफराज खान ने शतक और यशस्वी जायसवाल अर्धशतक जड़ा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने आज तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम ने तीन विकेट पर 368 रन बना लिए और मात्र 6 रन पीछे है। टीम के लिए यश दुबे और शुभम शर्मा ने शतक जड़े, जबकि रजत पाटीदार 67 रन बनाकर नाबाद खेल रहा है।

यश दुबे और शुभम शर्मा ने जड़े शतक

मध्य प्रदेश की टीम ने दूसरी पारी में अच्छी शुरूआत की और आज तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 368 रन बना लिए थें। टीम ने दूसरे दिन मात्र एक विकेट हिमांशु मंत्री 33 रन का खोया। जबकि फिर टीम के लिए यश दुबे व शुभम शर्मा ने शतक जड़े। शुभम शर्मा ने 215 गेंद का समाना करते हुए 116 रन बनाए, जिस पारी में उन्होंने 15 चौके व 1 छक्का लगा के आउट हुए है। जबकि यश दुबे ने 336 गेंद में 133 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए। इनके बाद बल्लेबाज़ी करने आए रजत पाटीदार भी जम गए, वह 67 रन बनाकर नाबाद खेल रहे है। वहीं आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर खेल रहे है। अब मध्य प्रदेश मात्र मुंबई से 6 रन पीछे है।

रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच में मुम्बई

रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल मैच में मुंबई और मध्य प्रदेश की रणजी टीमें आमने-सामने हैं। मैच के दूसरे दिन मुंबई टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 374 रन बनाए थें। मुंबई के स्कोर में सरफराज की पारी का बहुत अहम योगदान रहा है। वह पहले दिन जब क्रीज पर आए, तो मुंबई की टीम 147 रन पर 3 विकेट खो चुकी थी, जिस के बाद से ही सरफराज खान ने एक छोर संभाले रखा, जब कि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, पर सरफराज ने 243 गेंदों पर 134 रन बना एक और शतक जड़ दिया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story